Saturday, July 27

चौथे दिन भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी, सरधना एसडीएम-सीओ वार्ता के लिए पहुंचे, नहीं निकला हल

Pinterest LinkedIn Tumblr +

सरधना, 14 नवंबर (प्र)। सरधना तहसील क्षेत्र के मेरठ करनाल हाईवे पर चौथे दिन भी भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत का धरना प्रदर्शन जारी रहा। सरधना एसडीएम व सीओ सरधना किसान कार्यकर्ताओं के बीच वार्ता करने पहुंचे और किसान यूनियन कार्यकर्ताओं से वार्ता की। लेकिन वार्ता सफल नहीं हो पाई।

मेरठ करनाल हाइवे टोल टैक्स पर क्षेत्र के 5 किलोमीटर का टोल फ्री करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैट के कार्यकर्ता 4 दिन से डटे हुए हैं। जिनकी मांग है कि आसपास के 5 किलोमीटर क्षेत्र में पड़ने वाले गांव का टोल फ्री किया जाए। सोमवार को किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के पास सरधना एसडीएम पंकज प्रकाश राठौड़ व सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल पहुंचे थे। किसान कार्यकर्ताओं से धरना समाप्त करने के लिए वार्ता की। लेकिन वार्ता सफल न होने पर प्रशासनिक अधिकारी वापस लौट गए।

भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत के जिला अध्यक्ष निक्की तालियान ने बताया कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक धरना जारी रहेगा। सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों के स्वास्थ्य की जांच कर दवाइयां वितरित की। वहीं पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने धरने को अपना पूर्ण समर्थन किया। इस दौरान क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण धरना स्थल पर उपस्थित रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply