Saturday, July 27

होटल में महिला काॅन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या

Pinterest LinkedIn Tumblr +

पटना 21 अक्टूबर। बिहार की राजधानी पटना में एक महिला काॅन्स्टेबल की उसके पति ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को होटल के कमरे में सिंदूर बिखरा मिला। वहीं काॅन्स्टेबल के शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पहले झगड़ा हुआ और उसके बाद पति ने पत्नी काॅन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी।

होटल से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को जहानाबाद के गजेंद्र यादव ने पटना में कमरा बुक करवाया था। शुक्रवार सुबह गजेंद्र यादव की काॅन्स्टेबल पत्नी शोभा कुमारी अरवल से मिलने होटल पहुंची। इसके बाद उसी कमरे में उसकी हत्या हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि काॅन्स्टेबल को करीब से गोली मारी गई है। काॅन्स्टेबल की अपने पति से झगड़े के सबूत भी हमने बरामद किए हैं। पुलिस ने कमरे से हत्या में प्रयुक्त की पिस्तौल भी बरामद की है।

फिलहाल महिला काॅन्स्टेबल के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया गया है। फिलहाल फाॅरेंसिक टीम भी मामले की जांच में जुटी है। वहीं उधर पत्नी काॅस्टेबल की हत्या कर आरोपी पति फरार हो गया है। उसकी तलाश में फिलहाल पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं होटल स्टाफ ने बताया कि पत्नी के कमरे जाने के बाद 20 मिनट बाद उसका पति कमरे से बाहर निकला और बताया कि वह नाश्ता करके वापस लौट रहा है। लेकिन उसके बाद वह नहीं आया। इसके बाद जब वेटर कमरे के पास से गुजरा तो उसने देखा कि कमरे में फर्श पर महिला का शव पड़ा था। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

Share.

About Author

Leave A Reply