मेरठ, 30 अप्रैल (प्र)। गंगा एक्सप्रेस-वे पर गत दिवस से ही वाहनों का संचालन शुरू हो गया, जिससे मेरठ और प्रयागराज के बीच की दूरी सिमट जाएगी। अब तक 12 घंटे का समय लेने वाला यह सफर अब महज छह से सात घंटे में पूरा किया जा सकेगा। एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली की प्रक्रिया भी गत दिवस मध्यरात्रि से प्रभावी होने की संभावना है। यह भारत का ऐसा टोल रहेगा, जहां बाइक को भी चलने की अनुमति दी गयी है, लेकिन बाइक से इस एक्सप्रेस-वे पर चलने के लिए आपको टोल देना होगा। एक्सप्रेसवे पर मेरठ से प्रयागराज के बीच कुल 14 टोल प्लाजा बनाए गए हैं। इनमें मेरठ के विजौली (खड़खड़ी) और प्रयागराज में दो मुख्य टोल प्लाजा होंगे जबकि 12 अन्य टोल दरों को सार्वजनिक कर दिया जिसके प्लाजा विभिन्न प्रवेश और निकास बिंदुओं आधार पर कार, जीप व हल्के वाहनों के पर स्थित है। आईआरबी इंफ्रास्ट्रकर लिए टोल दरें 2.55 रुपये प्रति किमी. टोल कंपनी ने मंगलवार रात आधिकारिक कॉमर्शियल वाहनों की 4.05 रुपये और गंगा एक्सप्रेस-वे के सपने को साकार करने के लिए कई गांवों की जमीन आड़े आ रही थी। हापुड़ रोड के फफूंडा, बिजौली, खरखौदा, हाजीपुर, तोफापुर आदि गांवों की जमीनें इसमें आ रही थीं। फिर जब इन गांवों गांवों के प्रधानों के साथ-साथ ग्राम बसियों से भी सहयोग मांगा गया। विकास में सहयोग देने वाले इन ग्राम प्रधानों को मंच पर ही बुलाकर सम्मानित किया गया। मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने खुद इन ग्राम प्रधानों को शॉल ओढाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
दिनेश खटीक की गैर मौजूदगी को लेकर होती रही चर्चाएं
प्रधानमंत्री के उदघाटन का सजीव प्रारण देखने के लिए बिजौली में बनाये गये मंच स्थल पर बड़ी संख्या में प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधि समय से पहुंच गये थे। इनमें कई पूर्व विधायक भी शामिल थे। जिनमें पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी, पूर्व विधायक रविन्द्र भड़ाना भी शामिल थे। लेकिन हस्तिनापुर विधायक तथा प्रदेश के राज्यमंत्री दिनेश खटीक गैर मौजूद थे। मंच के साथ-साथ सभा स्थल पर इसकी सुगबुगाहट होती रही कि दिनेश खटीक से भाजप नेतृत्व नाराज है लेकिन जब कार्यक्रम का हरदोई से सजीव प्रसारण किया गया तो हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक खुद उस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के साथ मंच पर मौजूद थे। जिससे विरोधी खेमे में खामोशी छा गई।
प्रभारी ने कहा विकास की नई गाथा लिख रहा मेरठ
प्रदेश के पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री तथा मेरठ के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि मेरठ विकास की नई गाथा लिख रहा है। अब मेरठ वासियों के सपनों को उड़ान मिल रही है। अब यूपी से उद्योगों का पलायन नहीं हो रहा है, बल्कि देश के में सहयोग देने वाले 60 प्रतिशत एक्सप्रेस-वे यूपी से ही होकर गुजर रहे हैं। प्रभारी मंत्री गत दिवस बिजौली में गंगा एक्सप्रेस-वे के हरदोई में होने वाले सजीव प्रसारण कार्यक्रम के लिए बनाये गये मंच से सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब पश्चिम उत्तर प्रदेश से सीधे पूरब को जोड़ा जा रहा है। यह सफर महज 6 घंटे में पूरा होगा। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री ने सपा सरकार पर जमकर कटाक्ष किये। उन्होंने सपा के पीडीए को कहा कि सपाई कहते है कि हमारी सरकार आई तो पीटेंगे, डकैती डालेंगे और फिर भी काम नहीं चला तो अपहरण करेंगे। उन्होंने सप से सचेत रहने को कहा।
