Monday, February 23

कौन से स्टेशन से किस समय मिलेगी मेरठ मेट्रो व नमो भारत, पूरा टाइमटेबल

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 23 फरवरी (प्र)। नमो भारत ट्रेन और मेरठ मेट्रो से यात्रा करना चाहते हैं तो यह जान लें। सोमवार से लेकर शुक्रवार तक दोनों ही ट्रेनों का संचालन सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक रहेगा। शनिवार और रविवार को सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक यह सेवा उपलब्ध रहेगी।

नमो भारत का संचालन दिल्ली की ओर
स्टेशन पहली ट्रेन अंतिम ट्रेन

मोदीपुरम सुबह 6.01 रात 10.01
बेगमपुल सुबह 6.07 रात 10.07
शताब्दीनगर सुबह 6.14 रात 10.14

नमो भारत का संचालन मोदीपुरम की ओर
स्टेशन पहली ट्रेन अंतिम ट्रेन
सराय काले खां सुबह 6.00 रात 10
आनंद विहार सुबह 6.13 रात 10.13
शताब्दीनगर सुबह 6.05 रात 10.53

मेरठ मेट्रो की समय सारिणी
मोदीपुरम और मेरठ साउथ से पहली मेट्रो ट्रेन सुबह छह बजे चलेगी। जबकि अंतिम मेट्रो दोनों स्टेशनों से रात 10 बजे चलेगी।
मेरठ साउथ से मोदीपुरम की ओर जाने वाली पहली मेरठ मेट्रो शताब्दीनगर स्टेशन पर सुबह 6.20 बजे, बेगमपुल स्टेशन पर 6.32 बजे मिलेगी। जबकि इस रूट पर अंतिम मेट्रो शताब्दीनगर स्टेशन पर रात 10.12 बजे और बेगमपुल स्टेशन पर 10.24 बजे मिलेगी।

Share.

About Author

Leave A Reply