Saturday, July 27

घरेलू हिंसा सहित मनचले सताएं तो पिंक बूथ पर करें शिकायत

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 27 नवंबर (प्र)। सरेबाजार छेड़छाड़, मनचलों से परेशानी, घरेलू हिंसा सहित अन्य मामलों में युवतियां और महिलाएं अब पिंक बूथ पर बेहिचक शिकायत कर सकेंगीं प्रमुख बाजारों, शिक्षण संस्थानों सहित अन्य विशेष स्थलों पर ऐसे बूथ बनाए जाएंगे। यहां महिलाएं, युवतियां और किशोरियां या बालिकाएं अपनी पीड़ा बेझिझक बया कर सकेंगी। बूथ पर एक महिला दरोगा और दो महिला आरक्षी तैनात होंगी।

शहर में कुल 10 पिंक बूथ बनने हैं। इनमें पहला बूथ घंटाघर स्थित एसपी दफ्तर के बाहर पिंक बूथ बनाया गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। थाना और पुलिस चौकी के पास बाजार, मॉल, स्कूल या कालेज के आसपास ऐसी जगह बूथ खुलेंगे, जहां प्रसाधन के साथ ही आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था हो ।
महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। आम तौर पर महिलाएं अपने साथ होने वाली घटनाओं व समस्याओं को पुरुष पुलिसकर्मियों के सामने कहने में संकोच करती हैं। उनके लिए थानों में महिला हेल्प डेस्क के साथ ही अब पिंक बूथ की व्यवस्था भी रहेगी। यहां महिला पुलिस की ही तैनाती होने से पीड़िता को शिकायत करने में भी परेशानी नहीं होगी।

ऐसे होगा पिंक बूथ का संचालन:  महिला दारोगा व दो महिला आरक्षी की तैनाती होगी। सीओ सप्ताह में दो दिन और एडिशनल एसपी एक बार निरीक्षण करेंगे थाना व चौकी प्रभारी रोजाना पिंक बूथ पर तैनात पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग करेंगे। वृक्ष के नोटिस बोर्ड पर सभी हेल्पलाइन और सीयूजी नंबर अंकित होंगे।

मिशन शक्ति अभियान के तहत ये पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। कामकाजी महिलाएं, छात्राएं, बाजार जाने वाली महिलाओं को सुरक्षा कवच प्रदान करने में पिंक बूध कारगर साबित होंगे। यहां महिला पुलिसकर्मी उनकी समस्याएं सुनकर निराकरण करेंगी। – कमलेश बहादुर, नोडल अधिकारी एवं एसपी देहात

Share.

About Author

Leave A Reply