Saturday, July 27

सरधना में दोबारा सजी अवैध कालोनियों पर मेडा का चला बुलडोजर

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 14 मार्च (प्र)। सरधना नगर में ध्वस्तीकरण के बाद फिर से अवैध कालोनी सजने पर मेडा के अधिकारियों ने बुलडोजर चला दिया। बुधवार को मेडा की टीम ने दौराला रोड पर फिर से तैयार की गई अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने का काम किया। करीब 20 दिन पूर्व ध्वस्तीकरण के बाद आरोपियों ने फिर से कॉलोनी में सड़कें तैयार करा दी थी। वीसी के सख्त आदेश के बाद टीम ने गोल्डन एन्क्लेव व समय विहार दोनों अवैध कालोनी को फिर से ध्वस्त कर दिया।

दरअसल, बीती 20 फरवरी को मेरठ विकास प्राधिकरण की टीम ने सरधना में दौराला रोड मिलक मोड पर बनी अवैध कालोनी गोल्डन एन्क्लेव व अलीपुर के निकट काटी गई कालोनी समय विहार की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी। टीम ने दोनों अवैध कालोनियों पर बुल्डोजर चलाकर सड़क व गेट ध्वस्त कर दिए थे। मगर ध्वस्तीकरण के चंद दिन बाद ही कालोनाइजारों ने दुस्साहस दिखाते हुए फिर से अवैध कालोनी सजा ली थी। दोनों कालोनी में सड़क बनाने के साथ ही खंभों पर लाइटें सजा दी थी।

जिसके बाद मेडा के अधिकारी हरकत में आए। मेडा के उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने पुनः ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए। जिसके बाद बुधवार को जेई मनोज सिसौदिया के नेतृत्व में टीम फिर से सरधना पहुंची। टीम ने गोल्डन एन्क्लेव की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। इसके साथ समय विहार कालोनी को भी ध्वस्त कर दिया। साथ ही बिना मेडा के पास किए फिर कालोनी तैयार करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। वहीं मेडा की कार्रवाई से कालोनाइजारों में हड़कंप मचा हुआ है।

Share.

About Author

Leave A Reply