Tuesday, April 22

मेरठ की ओलंपियन अन्नू रानी और प्रीति पाल को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 02 जनवरी (प्र)। मेरठ की ओलंपियन खिलाड़ी जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी और पेरा खिलाड़ी प्रीति पाल को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है। दोनों का नाम अर्जुन पुरस्कार की लिस्ट में शामिल हुआ है। दोनों ही खिलाड़ियों को जल्द दिल्ली में इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

युवा मामले एवं खेल मंत्रालय ने आज राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2024 की घोषणा कर दी है। लिस्ट के अनुसार, 34 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड मिला, जिसमें दो लाइफ टाइम कैटिगरी में शामिल हैं। पुरस्कार विजेताओं को 17 जनवरी, 2025 (शुक्रवार) को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त होंगे।

मेरठ के बहादुरपुर गांव की महिला एथलीट जैवलिन थ्रोअर अन्नू रानी को भी इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। अन्नू रानी ने पेरिस ओलिंपिक में महिला जैवलिन थ्रो के मुकाबले में भाग लिया। अन्नू क्वालिफाइंग राउंड में टॉप 15 तक ही पहुंची। अन्नू ने ओलंपिक में अपना 55.81 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। उनके अगले दो प्रयास 53.22 और 53.55 मीटर रहे। ग्रुप ए में 15वें स्थान का मतलब है कि वह पेरिस 2024 से बाहर हो गई थी।

इससे पहले अन्नू ने 3 अक्टूबर 2023। चाइना के हांगचाऊ में 19वें एशियन गेम्स के 10वें दिन महिलाओं की भाला फेंक प्रतियोगिता में अन्नू ने 62.92 मीटर भाला फेंककर भारत को स्वर्णिम सौगात से नवाजा। 72 साल बाद भारत को यह मेडल मिला था।
अन्नू रानी ने 2014 में 58.83 मीटर दूर जैवलिन फेंक कर नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। सबसे बड़ी कामयाबी 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में आई। जब उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

मेरठ की प्रीति पाल ने पैरा ओलिंपिक 2024 में ब्रांज मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया था। प्रीति के दोनों पैर बचपन से जुड़े हुए थे। इसके कारण वो चल नहीं सकती थी। 10 साल तक उसने अपना जीवन बिस्तर पर बिताया। सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित प्रीति ने पेरिस के पैरालिंपिक मैदान में जब उसने देश को दौड़ में ब्रॉन्ज मेडल दिलाया तो खुशी का ठिकाना न रहा।

मुज़फ्फरनगर की मूल निवासी और मेरठ गंगानगर में रहने वाली प्रीति पाल को पैराओलंपिक में भारत को पदक दिलाने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित भी किया था। प्रीति ने पैराओलंपिक में 100 मीटर एवं 200 मीटर टी-35 में कांस्य पदक जीता था। इस पर यूपी सरकार ने उन्हें 4 करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया था।

Share.

About Author

Leave A Reply