Saturday, July 27

नायब तहसीलदार ने की महिला अफसर से रेप की कोशिश

Pinterest LinkedIn Tumblr +

बस्तीर 18 नवंबर । उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नायब तहसीलदार ने जूनियर महिला नायब तहसीलदार के साथ बलात्कार की कोशिश की। असफल होने पर महिला नायब तहसीलदार के साथ जमकर मारपीट की। इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी महिला नायब तहसीलदार ने पुलिस को दी और सीनियर तहसीलदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर तहरीर भी दी। जिसके बाद महिला पुलिस अधिकारी के सामने 161 का बयान दर्ज किया गया।

महिला की तहरीर के मताबिक नायब तहसीलदार घनश्याम शुक्ल छोटी दीपावली की रात एक बजे उनके सरकारी आवास का पिछला दरवाजा तोड़कर अंदर घुस आया। उनसे जबरदस्ती करने की कोशिश की। महिला अफसर ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट और गालीगलौज की। विरोध पर उसने पीड़िता का गला दबाकर मारने का भी प्रयास किया। महिला अफसर ने किसी तरह खुद को बचाया और घर के अंदर छिप गई। नायब तहसीलदार घनश्याम रात ढाई बजे तक महिला अफसर के आवास के आसपास मंडराता रहा।

घटना के बाद खौफजदा अधिकारी तीन दिनों तक आवास से बाहर नहीं निकलीं। चौथे दिन परिवार के लोगों को घटना की जानकारी देने के साथ गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी गई। शुक्रवार को उनकी तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। महिला अधिकारी गोरखपुर की जबकि आरोपी नायब तहसीलदार महराजगंज जिले का रहने वाला है।

इस बारे में पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी के अनुसार इस मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। साक्ष्य संकलन की कार्रवाई त्वरित रूप से की जा रही है। पुलिस अधिकारी हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply