Tuesday, February 10

शब-ए-बरात पर शहर में भारी वाहनों की सुबह सात से रात दो बजे तक नो-एंट्री, रूट डायवर्जन

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 03 फरवरी (प्र)। मेरठ में मंगलवार को शब-ए-बरात पर रूट डायवर्जन रहेगा। भारी वाहनों के लिए तीन रूट निर्धारित किए गए हैं जिनसे वह अपने गंतव्य की ओर बढ़ेंगे। सुबह सात बजे से रात दो बजे तक कोई भारी वाहन शहर के भीतर प्रवेश नहीं करेगा। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि शहर के भीतर भीड़भाड़ को देखते हुए यह डायवर्जन लागू किया गया है।

इस प्रकार होगा रूट डायवर्जन

  • जनपद हापुड से आने वाले भारी वाहन बिजली बंबा चौराहा से एल ब्लॉक तिराहा होकर तेजगढ़ी चौराहा, सीसीएस यूनिवर्सिटी के सामने से जेलचुंगी चौराहा, कमिश्नरी आवास चौराहा होते हुए जीरोमाईल चौराहा से टैंक चौराहा और फिर मोदीपुरम की ओर जा सकेंगे।
  • गढ रोड से आने वाले भारी वाहन डिग्गी तिराहा से जेलचुंगी चौराहा, कमिश्नरी आवास चौराहा, जीरोमाईल चौराहा, टैंक चौराहा से मोदीपुरम पुल से अपने गन्तव्य की ओर बढ़ेंगे।
  • मोदीपुरम से आने वाले भारी वाहन टैंक चौराहा, जीरोमाईल चौराहा, लालकुर्ती पैंठ चौकी के सामने से होते हुए कमिश्नर आवास चौराहा से जेलचुंगी चौराहा से डिग्गी तिराहा/तेजगढी चौराहा से गढ रोड या एल-ब्लॉक तिराहा, बिजली बम्बा चौराहा होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
  • बागपत रोड से आने वाले भारी वाहन टीपीनगर थाना तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर गेट से परतापुर व बिजली बम्बा चौराहा की ओर जा सकेंगे।
  • परतापुर से आने वाले भारी वाहन शॉप्रिक्स मॉल चौराहा से ट्रांसपोर्ट नगर गेट से टीपीनगर थाना तिराहा से बागपत रोड मलियाना पुल से नेशनल हाईवे-58 के रास्ते अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे।
  • रोहटा की ओर आने वाले भारी वाहन नेशनल हाईवे-58 होते हुए अपने गन्तव्य की ओर जाएंगे।
  • बिजनौर-मवाना रोड से आने वाले भारी वाहन कमिश्नरी चौराहा से जीरो माईल होते हुए टैंक चौराहा से मोदीपुरम से नेशनल हाईवे-58 से या कमिश्नरी आवास चौराहा से जेलचुंगी चौराहा से डिग्गी तिराहा से गढ रोड या तेजगढी चौराहा से एल-ब्लॉक होते हुए बिजली बम्बा चौराहा से हापुड जा सकेंगे।

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्र ने बताया- शहर के अंदर भारी वाहन रात 2 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगे। उन्होंने बताया कि एल ब्लॉक तिराहे से हापुड अडडा चौराहा, बच्चापार्क, बेगमपुल तक वाहन नहीं जाएंगे। इनके अलावा बेगमपुल चौराहा से रोडवेज, जलीकोठी, रेलवे रोड चौराहे के रास्ते ट्रांसपोर्ट नगर गेट भारी वाहन नहीं जाएंगे। इसी तरह बच्चापार्क से खैरनगर, घंटाघर चौराहा, रेलवे रोड पर भारी वाहन पूरी तरह प्रतिन्धित रहेगे।

Share.

About Author

Leave A Reply