Saturday, July 27

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह ने की डॉ. गुरवीन कौर से सगाई

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 30 अक्टूबर (प्र)। पंजाब सरकार के खेल, सिंचाई व खनन विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की मेरठ की रहने वाली डॉ. गुरवीन कौर के साथ रविवार को सगाई हुई। गॉडविन होटल में हुई इंगेजमेंट सेरेमनी में दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। सगाई समारोह में पंजाब से लेकर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की अनेक राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। दोनों की शादी सात नवंबर को चंडीगढ़ के फॉरेस्ट हिल में होगी। आठ नवंबर को रिसेप्शन होगा।

गुरमीत सिंह मीत हेयर की दुल्हन बनने जा रही डॉ. गुरवीन कौर मेदांता हॉस्पिटल गुरुग्राम में रेडियोलॉजिस्ट हैं। गुरमीत सिंह पंजाब के बरनाला से आम आदमी पार्टी से दूसरी बार विधायक बनकर मौजूदा भगवंत मान सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं।
डॉ गुरवीन के पिता भूपेंद्र सिंह बाजवा मेरठ गॉडविन ग्रुप के निदेशक और भारतीय ओलंपिक संघ के पदाधिकारी हैं। गुरमीत और गुरवीन दोनों को रिश्ता एक महीने पहले हुआ था। तब रोका की रस्म हुई थी। होटल गॉडविन में रविवार रात को सगाई की रस्म हुई।

इस दौरान केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक कैंट अमित अग्रवाल, शहर विधायक रफीक अंसारी, किठौर विधायक पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, सिवाल खास विधायक गुलाम मोहम्मद, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवान के अलावा 11 कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार आदि समेत तमाम वरिष्ठ जन सगाई समारोह में शामिल हुए।

Share.

About Author

Leave A Reply