Saturday, July 27

राजस्थान चुनाव : भाजपा ने जारी की 83 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट

Pinterest LinkedIn Tumblr +

नई दिल्ली 21 अक्टूबर। भाजपा ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपने 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को उनके वर्तमान विधान सभा सीट झालरापाटन से ही चुनावी मैदान में उतारा है।

बता दें कि भाजपा की वर्तमान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया प्रदेश की झालरापाटन विधान सभा से वर्ष 2003, 2008, 2013 और 2018 में लगातार चार बार चुनाव जीत चुकी हैं।
भाजपा ने हाल ही में कांग्रेस छोड़कर पार्टी में शामिल होने वाली ज्योति मिर्धा को नागौर विधान सभा सीट से एवं इसी सप्ताह 17 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होने वाले महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से उम्मीदवार घोषित किया है।

अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो भाजपा ने शनिवार को जारी अपनी दूसरी लिस्ट में सिद्धि कुमारी को बीकानेर पूर्व, राजेंद्र राठौड़ को तारानगर, संतोष अहलावत को सुरजगढ़, सतीश पुनिया को अम्बेर, कालीचरण सराफ को मालवीय नगर, हेम सिंह भड़ाना को थानागाजी, नरपत सिंह राजवी को चित्तौड़गढ़, दीप्ति महेश्वरी को राजसमंद और गोविंद रानीपुरिया को मनोहर थाना से उम्मीदवार घोषित किया है।
इससे पहले, भाजपा ने राजस्थान के लिए अपनी पहली लिस्ट 9 अक्टूबर को जारी की थी, जिसमें पार्टी ने 41 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। दूसरी लिस्ट के 83 उम्मीदवारों को मिलाकर पार्टी अब तक राजस्थान के कुल 124 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

किस सीट से किसे उतारा मैदान में
रायसिंहनगर – बलवीर सिंह लूथरा
अनूपगढ़ – संतोष बावरी
संगरिया – गुरदीप सिंह शहपीणी
पीलीबंगा – धर्मेंद्र मोची
नोहर – अभिषेक मटोरिया
बीकानेर पश्चिम – जेठानंद व्यास
बीकानेर पूर्व – सिद्धि कुमारी
लूणकरणसर – सुमित गोदारा
नोखा – बिहारी लाल बिश्नोई
तारानगर – राजेंद्र राठौड़
चूरू – हरलाल सहारण
रतनगढ़ – अभिनेश महर्षि
सूरजगढ़ – संतोष अहलावत
धोद – गोवर्धन वर्मा
नीमकाथाना – प्रेम सिंह बाजोर
श्रीमाधोपुर – झब्बर सिंह खर्रा
चोमू – रामलाल शर्मा
फुलेरा – निर्मल कुमावत
आमेर – सतीश पूनिया
मालवीय नगर – कालीचरण सराफ
सांगानेर – भजनलाल शर्मा
बगरू – कैलाश चंद्र वर्मा
चाकसू – राम अवतार बैरवा
मुंडावर – मनजीत धर्मपाल चौधरी
थानागाजी – हेम सिंह भडाना
अलवर शहर – संजय शर्मा
डीग कुम्हेर – डॉक्टर शैलेश सिंह
धौलपुर – शिवचरण कुशवाहा
खंडार – जितेंद्र गोठवाल
मालपुरा – कन्हैयालाल चौधरी
पुष्कर – सुरेश सिंह रावत
अजमेर उत्तर – वासुदेव देवनानी
अजमेर दक्षिण – अनीता भदेल
नसीराबाद – रामस्वरूप लांबा
ब्यावर – शंकर सिंह रावत
जायल – मंजू बाघमार
नागौर – डॉ. ज्योति मिर्धा
मेड़ता – लक्ष्मण राम मेघवाल
मकराना – सुमिता भींचर
परबतसर – मानसिंह किनसरिया
नावां – विजय सिंह चौधरी
जैतारण – अविनाश गहलोत
सोजत – शोभा चौहान
पाली – ज्ञानचंद पारख
बाली – पुष्पेंद्र सिंह राणावत
सुमेरपुर – जोगाराम कुमावत
सूरसागर – देवेंद्र जोशी
पोकरण – महेंद्र प्रताप पुरी जी महाराज
सिवाना – हमीर सिंह भायल
चौहटन – आदुराम मेघवाल
आहोर – छगन सिंह राजपुरोहित
जालौर – जोगेश्वर गर्ग
सिरोही – ओटाराम देवासी
पिंडवाड़ा – समाराम गरासिया
रेवदर – जगसीराम कोली
गोगुंदा – प्रतापमल गमेती
झाडोल – बाबूलाल खराड़ी
उदयपुर ग्रामीण – फूल सिंह मीणा
उदयपुर – ताराचंद जैन
सलूंबर – अमृतलाल मीणा
धरियावद – कन्हैयालाल मीणा
आसपुर – गोपीचंद मीणा
घाटोल – मानशंकर निनामा
गढी – कैलाश चंद्र मीणा
चित्तौड़गढ़ – नरपत सिंह राजवी
निंबाहेड़ा – श्रीचंद कृपलानी
बड़ी सादड़ी – गौतम सिंह डाक
प्रतापगढ़ – हेमंत मीणा
कुंभलगढ़ – सुरेंद्र सिंह राठौड़
राजसमंद – दीप्ति महेश्वरी
नाथद्वारा – कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़
आसींद -झब्बर सिंह सांखला
भीलवाड़ा – विट्ठल शंकर अवस्थी
जहाजपुर – गोपीचंद मीणा
मांडलगढ़ – गोपाल लाल शर्मा
बूंदी – अशोक डोगरा
सांगोद – हीरालाल नागर
कोटा दक्षिण – संदीप शर्मा
छबड़ा – प्रताप सिंह सिंघवी
डग – कालूराम मेघवाल
झालरापाटन – वसुंधरा राजे
खानपुर – नरेंद्र नगर
मनोहर थाना – गोविंद रानी पुरिया

Share.

About Author

Leave A Reply