Saturday, July 27

राजेश वर्मा अध्यक्ष, अजय बने महामंत्री

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 04 मार्च (प्र)। कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ द्विवार्षिक चुनाव में राजेश वर्मा के पैनल ने बाजी मारी। अध्यक्ष पद पर राजेश वर्मा ने दीपक कौशिक को 51 वोट, महामंत्री अजय वर्मा ने अंकित कुमार को 15 वोट से हराकर जीत हासिल कर ली। वरिष्ठ उपाध्यक्ष इशांत सिंह ने दुर्गेश नंदिनी व सीमा गोस्वामी को 23 वोट से हराया। चार कर्मचारी अलग- अलग पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए है।

कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ चुनाव में 105 कर्मचारियों ने मतदान किया है, जबकि एक कर्मचारी छुट्टी के चलते नहीं पहुंचे। चुनावी मैदान में राजेश वर्मा और दीपक कौशिक का पैनल उतरा था शनिवार को कर्मचारियों ने मतदान किया। जिसमें अध्यक्ष पद पर राजेश वर्मा को 78 और महामंत्री पद पर अजय वर्मा को 60 वोट मिले हैं। दूसरे पैनल में अध्यक्ष पद पर दीपक कौशिक को 27 और महामंत्री अंकित कुमार को 45 वोट मिले।

राजेश वर्मा के पैनल से वरिष्ठ उपाध्यक्ष इशांत सिंह को 64, संगठन मंत्री गौरव पाठक को 62 वोट हासिल किए हैं। दूसरे पैनल से कविता रानी को सिर्फ 41 वोट ही मिल पाए दीपक कौशिक के पैनल से संगठन मंत्री राजेश कुमार ने 63 वोट पाकर राकेश वर्मा पैनल के रंजन सिंह को 24 वोट से हराया। सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री के पद पर वरुण बंसल, ऑडिटर पद पर सुनीता, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वसीम, कोषाध्यक्ष पद पर अनुज भार्गव को निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। चुनाव में जीत की घोषणा के बाद चुनाव अधिकारी बनी सिंह चौहान ने जीते हुए उम्मीदवारों को शपथ दिलाई।

Share.

About Author

Leave A Reply