Saturday, July 27

रामलीला छावनी ने सदर भैंसाली मैदान में किया भूमि पूजन, 12 अक्टूबर को निकलेगी शिव बरात

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 02 अक्टूबर (प्र)। छावनी रामलीला कमेटी की ओर से रविवार को सदर भैंसाली मैदान में भूमि पूजन किया गया। काया कला केंद्र ने गणेश वंदना की आयोजनस्थल पर बल्ली लगाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेयी रहे। जबकि विशिष्ठ अतिथि एमएलसी डा. धर्मेद्र भारद्वाज, कैंट विधायक अमित अग्रवाल और उद्योगपति व समाजसेवी अश्वनी गुप्ता रहे।

कमेटी के महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया कि रामलीला को भव्यता देने के लिए 130 फीट चौड़ा, 60 फीट गहरा व 24 फीट ऊंचा मंच तैयार किया जाएगा। इसमें तीन एलईडी लगेंगी। मंच पर ही जंगल, कुटिया व महल के रूप दिए जाएंगे। डिजिटल तकनीक व लोहे के रोप की सहायता से मंचन के दौरान राक्षस उड़ते हुए प्रतीत होंगे। दिल्ली काया कला केंद्र के कलाकार मंचन करेंगे। रावण के किरदार केलिए गदर-2 के कलाकार मनीष बाधवा से भी संपर्क किया जा रहा है।

अध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया कि 13 अक्टूबर को भव्य शिव बरात से रामलीला की शुरुआत होगी। 14 को शिव विवाह, नारद मोह, रावण-वेदवती संवाद का मंचन होगा। 15 को राम जन्म, ताड़का वध, 16 को धनुष यज्ञ व लक्ष्मण परशुराम संवाद होगा। 17 को श्रीराम बरात निकलेगी 18 को कैकई- मंथरा संवाद, राम वनवास, कैक्ट मिलन होगा। 19 को शूर्पणखा की नाक काटना, खर-दूषण वध, सीता हरण का मंचन होगा 20 को राम शबरी मिलन, राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध, लंका दहन का मंचन होगा। 21 को लक्ष्मण मूर्छा, कुंभकरण वध, 22 को मेघनाद वैध, 23 को अहिरावण वध का मंचन होगा। 24 अक्टूबर को श्रीराम- रावण युद्ध के साथ विजयदशमी पर्व मनाया जाएगा। 25 अक्टूबर को श्रीराम के राजतिलक के साथ मंचन का समापन हो जाएगा। इस दौरान नीरज मित्तल, अजय गुप्ता, डा. संजय जैन सीए, राजेश खन्ना पार्षद, जयप्रकाश अग्रवाल, रवि माहेश्वरी, डा. रामकुमार गुप्ता, विजय गोयल, विवेक रस्तोगी, सुरेंद्र सिंधु नितिन बालाजी, सुमित गोयल, हर्षित गुप्ता व राजीव मित्तल मौजूद रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply