Saturday, July 27

साधना सेना अस्पताल की महानिदेशक बनीं

Pinterest LinkedIn Tumblr +

नई दिल्ली, 24 अक्टूबर। एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर ने गत दिवस एयर मार्शल के पद पर पदोन्नति के साथ अस्पताल सेवा महानिदेशक (सशस्त्र बल) का पदभार संभाला। पदभार ग्रहण करते समय वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी भी मौजूद रहे। वह यह पद संभालने वाली पहली महिला अधिकारी हैं।

एयर मार्शल साधना सक्सेना पहले बेंगलुरु स्थित वायु सेना के प्रशिक्षण कमान में प्रधान चिकित्सा अधिकारी थीं। वह एयर मार्शल बनने वाली दूसरी महिला अधिकारी हैं। उनसे पहले एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय (सेवानिवृत्त) को यह गौरव हासिल हुआ था। साधना सक्सेना एयर मार्शल के.पी. नायर (सेवानिवृत्त) की पत्नी हैं। नायर भारतीय वायुसेना के पहले और एकमात्र एयर मार्शल दंपति हैं। उन्हें भारतीय वायुसेना के डॉक्टरों की बेटी और बहन तथा वायुसेना के फायटर पायलटों की पत्नी और मां होने का अनूठा गौरव भी प्राप्त है। उनकी तीन पीढ़ियें ने वायुसेना में सेवा की है।

एयर मार्शल साधना ने पुणे स्थित आर्मड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया। वह दिसंबर 1985 में वायुसेना में नियुक्त हुईं। साधना के पास फैमिली मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित एम्स में मेडिकल इंफॉर्मेटिक्स में दो साल का प्रशिक्षण भी पूरा किया है।

विदेश में सीबीआरएन वारफेयर और मिलिट्री मेडिकल एथिक्स में प्रशिक्षण लिया है। वह पश्चिमी वायु कमान और प्रशिक्षण कमान की पहली और एकमात्र महिला प्रधान चिकित्सा अधिकारी थीं।

Share.

About Author

Leave A Reply