Friday, July 4

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पर टिप्पणी को लेकर सपाईयों-कांग्रेसियों ने किया गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ प्रदर्शन

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 19 दिसंबर (प्र)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की संविधान निर्माता बाबा साहेत डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर सियासी घमासान जारी है। मेरठ में विपक्षी दल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने मिलकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां कमिश्नरी चौराहे से लेकर कलेक्ट्रेट पर विपक्षी दलों के नेता पहुंचे। सभी ने गृह मंत्री को अपने बयान पर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की है।

विपक्ष ने शाह पर आंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया है। विरोध में विपक्ष ने संसद से लेकर सड़क तक सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विपक्षी दल संसद में भी सरकार को घेरने की तैयारी में है। आप सांसद संजय सिंह ने इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की है। उन्होंने अमित शाह की टिप्पणी पर चर्चा के लिए राज्यसभा में कार्य स्थगन नोटिस दिया। कांग्रेस महानगर और जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। अमित शाह माफी मांगे के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि ये संविधान का अपमान है। संविधान निर्माता का अपमान किया जा रहा है। इससे बुरा कुछ नहीं हो सकता।
वहीं सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता हाथ में बाबा भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे। कहा कि जब उच्च पदों पर बैठे लोग इस तरह बाबा साहेब पर टिप्पणी करेंगे तो देश का क्या हाल होगा।

Share.

About Author

Leave A Reply