Saturday, July 27

 तेज रफ्तार कार की टक्कर से साइकिल सवार चाचा भतीजा की दर्दनाक हादसे में मौत

Pinterest LinkedIn Tumblr +

बस्ती 13 नवंबर। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां पर कप्तानगंज क्षेत्र में गोरखपुर-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में साइकिल सवार चाचा भतीजा की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी प्रेम सागर (40) तथा अपने भतीजे प्रमोद कुमार (18) के साथ साइकिल से कप्तानगंज की तरफ जा रहे थे कि अचानक तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दिया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।
कार की रफ्तार इतनी तेज थी की डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर चली गई। पुलिस ने ड्राइवर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया था लेकिन सुरक्षा कर्मियों द्वारा यातायात को पुन: बहाल कराया गया। वहीं, इस हादसे की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। फिलहाल, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply