Saturday, July 27

यू-ट्यूबर बनाने का झांसा दे हिंदू लड़कियों को फंसाता है जीशान

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 21 मई (प्र)। यू-ट्यूबर बनाने का झांसा देकर जोशान हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा था। आरोपित जागृति विहार की एक किशोरी को लेकर फरार है। किशोरी की सरामदगी को पीड़ित स्वजन व हिंदू संगठन के लोगों ने मेडिकल थाने पर हंगामा किया। पुलिस ने जोशन की कुंडली खंगाली तो चला कि आरोपित ने कई हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसा रखा है।

जागृति विहार निवासी एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी को ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम का रहने वाला जीशान अगवा कर ले गया। पिता की तहरीर पर मेडिकल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने पर पीड़ित स्वजन व हिंदू संगठन के लोगों ने सोमवार को थाने में हंगामा किया। उनका आरोप है कि यू ट्यूबर बनाने का झांसा देकर जीशान हिंदू लड़कियों को प्रेमजाल में फंसता है। उनके जरिये ही अन्य लड़कियों से दोस्ती करता है। पुलिस जांच में सामने आया कि जीशान के संपर्क में माधवपुरम की एक हिंदू लड़की है। उसके जरिए हो उसने जागृति विहार की किशोरी से दोस्ती की थी। उसे यू-ट्यूबर बनाने का झांसा दिया था। किशोरी के साथ अपना एक वीडियो भी बनाकर सात मई को फेसबुक पर अपलोड किया था। जीशन माधवपुरम में किराए के मकान में रहता था।

पुलिस द्वारा जीशान के फेसबुक एकाउंट की पड़ताल की गई, जिसमे सामने आया कि बड़ी संख्या में हिंदू लड़कियों को दोस्त बना रखा है। सभी को यू-ट्यूबर बनाने का झांसा देता है। इसी के झांसे में आकर कई लड़कियों ने उसके साथ वीडियो भी बना रखी है। जीशान से जुड़े अन्य युवकाें के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा कि जीशान के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज है। उसकी फेसबुक आइडी से कई जानकारियां पुलिस को मिली है। गिरफ्तारी को टीम लगा दी है, जिस मकान में किराए पर रहता था, वहां से वह फरार है। आरोपित को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Share.

About Author

Leave A Reply