Saturday, July 27

मेरठ जिले में 90,566 मतदाता बने, 65,432 हटाए

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 24 जनवरी (प्र)। मेरठ जनपद में 2758 मतदेय स्थलों पर गत शाम पांच बजे निर्वाचक नामावलियों का अन्तिम प्रकाशन किया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि लोकसभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चलाया गया है। 23 जनवरी 2024 तक अंतिम प्रकाशन कर 90,566 मतदाता बनाए गए और 65,432 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। इस तरह मेरठ में सातों विधानसभा में कुल 34,413 नए मतदाता बने हैं। इसमें से 18-19 वर्ष के 22,291 युवा मतदाता हैं।

कलक्ट्रेट में हुई प्रेस वार्ता में डीएम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 4, 5, 25, 26 नवंबर 2023 व 2, 3 दिसंबर 2023 को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण दावे आपत्तियां लेने के लिए मतदेय स्थलों पर अभियान चलाया गया था। मेरठ की विधानसभा सिवालखास, सरधना हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ दक्षिण व मेरठ शहर में 26,33,084 मतदाता थे। अंतिम रूप से 23 जनवरी 2024 को प्रकाशित निर्वाचक नामावली में 26,67,497 मतदाता बन गए है। इसमें कुल 90,566 मतदाता शामिल किए गए और 65,432 मतदाता के नाम हटाए गए मतदाता सूची में कुल 34,413 नए मतदाता बनाए है। पहले जेंडर रेशियो 845 था, जो अंतिम प्रकाशन नामावली में 853 हो गया है। जेंडर रेशियों में आठ अंकों की वृद्धि हुई है। 18 व 19 वर्ष के 22,291 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए है। इनकी संख्या अब 34,510 तक पहुंच गई है। जनपद में 13,551 दिव्यांग मतदाता है और मतदाता सूची में विद्यमान विभिन्न श्रेणी की त्रुटियों में कुल 12,453 की संशोधन संबंधी कार्यवाही की है।

मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भर सकते हैं
जिलाधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल 2024, एक जुलाई 2024 और अक्तूबर को आई होने वाले मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए फार्म-6 भर सकते है। voter helpline app एवं voters.eci.gov.in के माध्यम से फार्म-6 में आवेदन किया जा सकता है। स्थानांतरण के बाद मतदाता सूची में परिवर्तन करने के लिए फार्म-8 का उपयोग करें।

दक्षिण में ज्यादा और शहर में कम बने मतदाता
दक्षिण में सबसे ज्यादा व मेरठ शहर विधानसभा में सबसे कम मतदाता बने हैं। मेरठ कैंट में 6822 और मेरठ दक्षिण विधानसभा में 8346 नए मतदाता बन गए हैं। सिवालखास में 4238, सरधना में 4219, हस्तिनापुर में 4128, किठौर में 4147 और मेरठ शहर में कुल 2515 मतदाता बने हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply