Wednesday, October 23

त्योहार पर नहीं होगी बसों की दिक्कत, दीवाली पर बढ़ेंगी बसें और फेरों की संख्या

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 22 अक्टूबर (प्र)। दीवाली पर लोगों को मेरठ से बाहर जाने के लिए बसों की परेशानी नहीं होगी। मेरठ रोडवेज ने बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जाएंगे। यूपी रोडवेज ने तमाम रूट्स पर त्योहारों के दौरान बसों की सुविधा बढ़ाने की तैयारी की है। मेरठ में सोहराब गेट बस अड्डा और भैंसाली बस अड्डे से अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। सभी रूट्स पर बसों की संख्या और फेरे बढ़ाए जाएंगे ताकि यात्री आसानी से सफर कर सकें।

मेरठ में सोहराब गेट बस अड्घ्डे के एआरएम आसिफ ने बताया कि दीपावली पर्व को लेकर हर बार की तरह इस बार भी परिवहन विभाग ने तमाम तरह की तैयारियां की है। इसको लेकर बसों की अतिरिक्त संख्या के साथ-साथ फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। 28 अक्टूबर से बसें और फेरे बढ़ाएंगे। पंचदिवसीय पर्व तक ये व्यवस्था लागू रहेगी।

लखनऊ, प्रयागराज, उत्तराखंड तक बढ़ेंगी बसें
त्योहार पर मेरठ डिपो से हर रूट पर चलने वाली बसों के फेरे और संख्या बढ़ेगी। बरेली के लिए अभी 21 गाड़ी चल रही हैं ये 30 होंगी। आगरा के 22 गाड़ी चल रही हैं 34 होंगी।
अलीगढ़ के लिए 10 बसें और बढ़ेंगी। मुरादाबाद के लिए 10 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इसी तरह कानपुर रूट पर 2 बसें चल रही हैं ये 6 की जाएंगी। प्रयागराज के लिए 1 बस चल रही है यहां 4 बसें चलेंगी। लखनऊ के लिए 5 बसों को बढ़ाकर 12 किया जाएगा। गोरखपुर में 4 बसें चल रही हैं इस रूट पर 10 बसें चलाई जाएंगी।
हल्द्वानी के लिए 7 से 10 बसें की जाएंगी। टनकपुर रूट पर 2, रामनगर के लिए 3, लखीमपुर के लिए 1 बस बढ़ाई जाएगी। आनंद बिहार से भी बसें बढ़ाई जाएंगी।
दिल्ली से ऋषिकेश की बस के फेरे 7 से 8 किए जांएंगे। इसी तरह बुलंदशहर रूट पर चलने वाली बसों के 3 फेरे बढ़ेंगे।

Share.

About Author

Leave A Reply