Thursday, December 25

18 लाख के लेनदेन के विवाद में भिड़ंत, लहराए हथियार, चार आरोपी दबोचे

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 18 नवंबर (प्र)। लोहियानगर के समर गार्डन में लोहा कारोबारी के घर रविवार रात बवाल हो गया। 18 लाख के लेनदेन के विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने हथियारों के साथ कारोबारी के घर पर धावा बोल दिया। बदमाशों का हल्ला मच गया और आसपास के लोगों ने हमलावरों को घेर लिया। आरोपियों की जमकर पिटाई की और चार हमलावरों को दबोच लिया।

समर गार्डन 60 फुटा रोड पर वकील मलिक पुत्र शमसुद्दीन का मकान है। मकान के बाहर की ओर स्टील और लोहे की बड़ी दुकान है। रविवार को वकील के भाई शाह आलम की बारात जानी थी, इसलिए परिवार के सभी सदस्य दूसरे घर गए थे। शाम करीब पांच बजे दो गाड़ियों में भरकर 8-10 लोग वकील के घर पहुंचे और उन्हें बंधक बना लिया। हथियारों से लैस आरोपियों ने वकील से मारपीट कर दी। वकील ने हल्ला मचाया तो आसपास लोग जमा हो गए। इसके बाद हमलावरों को घेरकर पब्लिक ने पीटा। हमलावरों के हथियार छीन लिए। मौका देख कुछ आरोपी एक कार और बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया और फतेहउल्लापुर चौकी लाया गया। यहां से मौका देख एक आरोपी फरार हो गया, जिसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया।

इंस्पेक्टर लोहियानगर विष्णु कुमार ने बताया कि हस्तिनापुर के सैफपुर निवासी फारूख और वकील के बीच 18 लाख के लेनदेन का विवाद है। फारूख की रकम वकील पर बकाया है। रकम की वसूली को साथियों के द्य साथ फारूख आया था। हथियार भी लाया था। अब बहाना बना रहा है कि हथियार द्य पीएल शर्मा रोड पर दुकान पर ठीक कराने आया था। पुलिस ने दोनों लाइसेंसी हथियार जब्त कर लिए हैं और लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट डीएम कार्यालय भेजी जाएगी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि दो पक्ष के बीच लाखों रूपये की रकम को लेकर विवाद है। इसी विवाद में दूसरा पक्ष लोहियानगर के समर गार्डन निवासी वकील के घर हथियारों के साथ आया था। कुछ आरोपियों को पकड़ा है। पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। कार्रवाई कराई जाएगी। चौकी से आरोपी के फरार होने की जानकारी भी कराई जा रही है।

Share.

About Author

Leave A Reply