मेरठ 08 मार्च (प्र) 1857 के क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान द्वारा आईएमए भवन बच्चा पार्क में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाली शिक्षिका डॉ. दिशा दिनेश, सीए निमिषा रोहित अग्रवाल, भजन गायिका आरोही राघव, अंजू पांडे समेत 51 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सीडीओ नूपुर गोयल ने कहा कि माताएं अपने बच्चों को वीर बनाने में, राष्ट्रभक्त बनाने में, देशभक्त बनाने में, नारी उत्थान के कार्यों में बड़ा महत्व रखती हैं। अति विशिष्ट अतिथि नगरायुक्त सौरभ गंगवार ने कहा कि आज नारियां जिस मुकाम पर पहुंच रही हैं, वह प्रसन्नता का विषय है। सेवा भारती मातृमंडल क्षेत्रीय अध्यक्षा मिथलेश तोमर ने कहा क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान द्वारा शुरू किया गया नारी शक्ति सम्मान समारोह नारी के सम्मान को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। संचालन प्रधानाचार्य संजीव नागर ने किया। शोध संस्थान चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने बताया समारोह में 51 महिलाओं का सम्मान किया गया, जिन्होंने क्रांतिकारियों पर शोधकार्य, शिक्षा उत्थान, खेल, चिकित्सा, व्यवसाय, कृषि, कला, विज्ञान, प्रबंधन, पत्रकारिता, योग, समाजसेवा तथा महिला उत्पीड़न बचाव कार्य आदि क्षेत्र में प्रेरणादायक कार्य किया है। निर्णायक मंडल अध्यक्ष राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरबजीत सिंह कपूर, सदस्य चयन समिति प्रो डॉ किरण प्रदीप, रितु मांगलिक, प्रो देवेश चंद्र शर्मा, प्रो प्रशांत कुमार, डॉ. उमेश कुमार पटेल, चेतन सिंह, एड. राजेंद्र राणा, राजबल सिंह, अशोक चौधरी, मनोज बुटार, सत्येंद्र भड़ाना रहे।
इन्हें किया गया सम्मानित
ब्रह्म कुमारी विमला, फरजाना मकसूद एडवोकेट, चंचल सक्सेना, एडवोकेट हिना रस्तोगी, कमलेश आर्य, सविता सिंह, रीमा सिंह, पूजा गुप्ता, अनीता रानी, डॉ नीलम कुमारी, सीए निमिषा रोहित अग्रवाल, बृजेश रानी, सीमा श्रीवास्तव, दीपा गर्ग, ममता भाटी, वैशाली सांगवान, बबीता कटारिया, अलका तिवारी, मालिनी द्विवेदी, सिम्मी सिंह भाटी, अलका वर्मा, सुगम सिंह धामा, शिखा रस्तोगी, सोना जोशी, अंशिका, अनीता शर्मा, प्रो सरोजिनी तन्हा, कैप्टन प्रो लता कुमार, मीनू बाना, अंजू पांडे, डॉ हीमा, डॉ अर्चना रानी, मीरा सिंह, डॉ. शिरिल गोरन, रीमा नगर, एकता चौधरी, नेरू कपिल, करुणा, शशि बाला, डॉ मंजू देवी, डॉ. दिशा दिनेश, शिवानी त्यागी, हिमांशी, प्रेरणा भारती, निधि शर्मा, आरोही राघव, कृष्णा, सीमा, अनीता, सरिता, आशा को सम्मानित किया गया।