Friday, November 28

प्रॉपर्टी बंटवारे को लेकर हुए झगड़े में छोटे ने की बड़े भाई की हत्या

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 27 नवंबर (प्र)। मेरठ में बुधवार रात छोटे भाई ने अपने ही सगे बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, आरोपी छोटे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

ब्रह्मपुरी थाना के भगवतपुरा में विषपाल वर्मा अपने परिवार के साथ रहते हैं। विषपाल की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके 3 बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा दिग्विजय अपने परिवार के साथ अलग रहता है। बीच वाला बेटा सचिन और छोटा बेटा दीपक दोनों अपने पत्नी, बच्चों के साथ यहीं एक मकान में रहते हैं। बुधवार रात 9 बजे छोटे बेटे दीपक ने अपने बड़े भाई सचिन को चाकू मार दिया। चाकू उसके पैर में जांघ के पास लगा। घायल हालत में परिजन सचिन को बागपत रोड के केएमसी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने आरोपी दीपक को अरेस्ट कर लिया है।

बताया कि बुधवार को दोनों भाई अपने परिवार के साथ थे। तभी अचानक दोनों में प्रापर्टी बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ। लंबे समय से दोनों भाइयों में संपत्ति विवाद चल रहा था। तभी छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। उस पर चाकू से कई वार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। परिजन सचिन को खून से लथपथ हालत में केएमसी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी लगने पर सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या और इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया।

सचिन की पत्नी शिवानी है। 12 साल पहले सचिन और शिवानी की शादी हुई थी। शिवानी का मायका दिल्ली का है। दोनों के तीन बच्चे वासु वर्मा 13, बेटी कीर्ति -11 साल व सबसे छोटा बेटा हन्नू 3 साल का है। मृतक सचिन सराफा बाजार में ज्वैलरी का काम करता था। जबकि आरोपी छोटा भाई भी मेरठ में कहीं ज्वैलरी का काम, दुकान करता है। आरोपी दीपक उर्फ कुक्कू की पत्नी का नाम पूजा है। जो मेरठ तहसील इलाके की रहने वाली है। मृतक सचिन के सबसे बड़े भाई दिग्विजय के बेटे मयंक वर्मा की अभी 30 नवंबर को ही शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।

Share.

About Author

Leave A Reply