Thursday, February 12

मनरेगा का नाम व नियम बदलने के विरोध में कांग्रेस 13 फरवरी को निकालेगी पदयात्रा

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 12 फरवरी (प्र)। महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ श्मनरेगा बचाव अभियान्य के अंतर्गत 13 फरवरी को सायं 4-00 बजे महानगर कांग्रेस कमेटी पदयात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष श्री रंजन शर्मा ने कांग्रेस कार्यालय, बुढ़ाना गेट पर आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया।
रंजन शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस सरकार द्वारा पूर्व में लागू की गई जनहित की योजनाओं का नाम और नियम बदलकर देश की श्लाइफ लाइन्य कही जाने वाली योजनाओं को कमजोर करने का कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ्य महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम्य जैसी महत्वपूर्ण योजना का नाम बदलकर श्जी राम जी्य किया जाना सरकार की मंशा को स्पष्ट करता है। उन्होंने कहा कि यह कदम देश के करोड़ों मजदूरों को उनके अधिकारों से वंचित कर उन्हें आजादी से पूर्व की स्थिति में धकेलने जैसा है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए रोजगार की गारंटी देने वाली ऐतिहासिक योजना है, जिसे कमजोर करना सीधे तौर पर श्रमिक वर्ग के हितों पर प्रहार है। कांग्रेस पार्टी मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी। महानगर अध्यक्ष कि मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी शीघ्र ही नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स के बिलों में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ एक व्यापक जन आंदोलन शुरू करेंगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब-जब सत्ता में आती है, तब-तब जनता पर नए-नए टैक्स लगाकर उनका आर्थिक शोषण करती है। बढ़े हुए हाउस टैक्स से व्यापारी, मध्यमवर्गीय और आम नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पदयात्रा 13 फरवरी को सायं 4.00 बजे कांग्रेस कार्यालय, बुढ़ाना गेट से प्रारंभ होगी। इसके पश्चात बुढ़ाना गेट स्थित मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। वहां से पदयात्रा सत्यम प्लाजा, (निगार सिनेमा),खैर नगर चौराहा, छतरी वाला पीर, अहमद रोड, प्यारेलाल जिला अस्पताल, घंटाघर होते हुए टाउन हॉल स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ संपन्न होगी।

पत्रकार वार्ता में पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अवनीश काजला, पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री जाहिद अंसारी, प्रवक्ता श्री हरिकिशन वर्मा, बबीता गुर्जर, बबली देवी, श्रीमती रीना शर्मा, पियूष रस्तोगी, सचिन शर्मा, हरिकृष्ण प्रजापति, निसार अब्बासी, सुमित विकल, राजू यादव सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply