Thursday, February 12

शिवांक केसरी के सोशल तकनीकी क्षेत्र में अग्रणी कंपनी रैवोपियन टेक्नोलॉजी का देवकी नंदन ठाकुर जी ने किया शुभारंभ एवं प्रशंसा

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 12 फरवरी (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। अत्याधुनिक तकनीकी एवं नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी सोशल मीडिया के सभी मंचों को बढ़ावा देने और उसके माध्यम से आम आदमी को क्या-क्या लाभ हो सकते हैं किसी न किसी रूप में उससे उन्हें अवगत कराने के शत् प्रयास को लेकर इस क्षेत्र में तकनीकी जानकारों में शुमार शिवांक केसरी के द्वारा बीते मंगलवार को नई साज-सज्जा के साथ शुरू हुए रैवोपियन टेक्नोलॉजी के भव्य संस्थान का शुभारम्भ विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक और सनातन धर्म की प्रतिष्ठा कायम करने में लगे देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज के द्वारा राजकेसरी, शिवम केसरी और शिवांक केसरी सहित परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद देते और शिवांक की प्रगति के लिए देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज ने इस मौके पर अन्य कई सामाजिक और धार्मिक विषयों पर स्पष्ट रूप से अपने विचार रखे।

बताते चलें कि अपने पिता वरिष्ठ राजनेता अन्नपूर्णा चेरिटेबल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री राजकेसरी के मार्गदर्शन एवं बड़े भाई शिवम केसरी के सहयोग से इस आधुनिक तकनीकी के खोले गये सेन्टर को देखकर शुभारंभ में आने वालों का कहना था कि ऑफिस और यहां मौजूद आधुनिक इंस्ट्रूमेंट सोशल मीडिया तकनीकी को आम आदमी तक पहुंचाने में तो कामयाब होंगे ही दफ्तर की साज-सज्जा और इंटीरियर की मजीठिया बोर्ड यूपी के पूर्व सदस्य सोशल मीडिया एसोसिएशन एसएमए के संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री अंकित बिश्नोई व कौमी एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप गुप्ता एल्फा द्वारा मुक्तकंठ से प्रशंसा की गयी।

बताते चले कि पिछले लगभग एक दशक से इस क्षेत्र में शिवांक केसरी द्वारा अपने अथक प्रयासों से देश के अनेक जानेमाने हर क्षेत्र में सक्रिय विभूतियों के लिए कार्य किया और प्रशंसा पायी। अपने शहर मेरठ में उनके द्वारा खोला जाने वाला यह शानदार सोशल तकनीकी से युक्त कार्यालय भी अत्यंत आकर्षक है।

Share.

About Author

Leave A Reply