Wednesday, April 29

होली पर अतिरिक्त बसें चलाएगा परिवहन निगम

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 25 फरवरी (प्र)। इस होली पर बसों में मारामारी नहीं रहेगी। सभी यात्रियों को बसों में सीट मिलेंगी। इस बार परिवहन निगम ने होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया है। मेरठ परिक्षेत्र के बस अड्डों से 28 फरवरी से नौ मार्च तक अतिरिक्त बसें चलेंगी। चालक, परिचालक और अन्य कर्मचारियों को अभी अतिरिक्त कार्य करने पर प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। निगम का दावा है कि इस बार होली पर पर्याप्त बसें रहेंगी और लोग सीट पर बैठकर यात्री करेंगे। सोहराबगेट एवं मेरठ डिपो प्रभारी आसिफ अली ने बताया कि दोनों डिपो की बसों का बेड़ा बढ़ा दिया गया है, ताकि त्यौहार पर यात्रियों को बस आसानी से मिल सके।

मेरठ डिपो से चलने वाली बसों का ब्यौरा
मेरठ-आनंद विहार गोरखपुर 20
आनंद विहार से लखनऊ 5
मेरठ से दिल्ली 25
मेरठ से देहरादून 20
मेरठ से बिजनौर कोटद्वार 25
मेरठ से शामली 30
मेरठ से नोएडा 25
मेरठ से हरिद्वार ऋषिकेश 35
मेरठ-अंबाला-लखनऊ 3
मेरठ करनाल 1
मेरठ अजमेर 2
मेरठ जयपुर 2
मेरठ से लखनऊ 4
मेरठ से गोरखपुर 4
यात्री की उपलब्धता पर मेरठ बिजनौर नोएडा दिल्ली हरिद्वार हस्तिनापुर शामली मार्ग पर 24 घंटे बसों की उपलब्धता रहेगी

Share.

About Author

Leave A Reply