मेरठ, 25 फरवरी (दैनिक केशर खुशबू टाईम्स)। परिवहन निगम ने होली के पर्व पर लोगों को गंतव्य पर पहुंचाने के लिए अलग अलग रूटों पर बसों का इंतजाम किया है। सोहराब गेट बस अड्डे से लखनऊ के लिए 20 बसें चलाई जाएंगी। जबकि सामान्य रूप से सात बसें चलती हैं। यही नहीं भैसाली बस अड्डे से भी लखनऊ के लिए चार बसों का संचालन होगा। त्योहार के अवसर पर ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों और तकनीशियनों को अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा।
28 फरवरी से नौ मार्च तक होली पर अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। डिपो प्रभारी आसिफ अली ने कहा कि इन 10 दिनों में तीन हजार किलोमीटर बसों का संचालन करने वाले चालक-परिचालकों को 45 सौ रुपये अतिरिक्त मानदेय दिया जाएगा। कार्यशाला कार्मिक और अन्य स्टाफ को 21 सौ रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिजनौर, नोएडा, दिल्ली, हरिद्वार, हस्तिनापुर और शामली के लिए यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार 24 घंटे बसों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आनंद विहार में यात्रियों की भीड़ को समायोजित करने के लिए मेरठ-आनंद विहार 25 बसें भेजी जाएंगी जिनमें से 20 बसें गोरखपुर और पांच लखनऊ के लिए संचालित होंगी।
होली पर लखनऊ, दिल्ली, नोएडा रूट पर चलाई जाएंगी अतिरिक्त बसें
Share.
