सरधना/मेरठ, 25 फरवरी (दैनिक केशर खुशबू टाईम्स)। गत दिवस महादेव गांव में विराट हिंदू महा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में भारी संख्या में स्थानीय निवासियों और हिंदू समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। जहां सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर विशेष बल दिया गया। विराट हिंदू महासम्मेलन में भाजपा नेता संजय चौधरी ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर रामकुमार ने की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संत शिरोमणि का सानिध्य प्राप्त हुआ। जिनके आशीर्वचन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में सुनील (प्रांत संगठन मंत्री) उपस्थित रहे। जिन्होंने संगठन की शक्ति और समाज के प्रति दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि सनातन धर्म और हमारी संस्कृति ही हमारी असली पहचान है। महादेव की इस पावन धरती पर आयोजित यह महा सम्मेलन समाज को एकजुट करने और युवाओं में अपनी जड़ों के प्रति गर्व महसूस कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति, भाजपा कार्यकर्ता और भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ईश्वर त्यागी, संजय चौधरी छबड़िया, राजन त्यागी, सुनील त्यागी ग्राम प्रधान महादेव, मिलन सोम, सुनील प्रधा जिला पंचायत सदस्य, अमरजीत प्रधान, विक्रांत, ब्रजपाल, मनोज, जिला करवा संजय, उदय प्रताप, साहिल, गौरव, हरजीत आदि उपस्थित रहे।
महादेव गांव में विराट हिंदू महा सम्मेलन का आयोजन किया
Share.
