Friday, March 6

शीघ्र नई ओपीडी बिल्डिंग में देखे जाएंगे मरीज, भवन बनकर तैयार, सेनेट्री, बिजली फिटिंग और फर्निशिंग का कार्य शेष

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 06 मार्च (प्र)। लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज में शीघ्र नई ओपीडी बिल्डिंग में डाक्टर मरीजों को देखेंगे। मरीजों को पुरानी व गंदगी बिल्डिंग में होने वाली परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज राजकीय कॉलेज है। इसके सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय में रोजाना दो हजार से लेकर ढाई हजार मरीज ओपीडी में डाक्टरों को दिखाते हैं। मेरठ के साथ साथ बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, कोटद्वार के सैकड़ों गंभीर मरीज भी आते हैं। इनमें लगभग 100 से 120 मरीजों को रोजाना भर्ती किया जाता है। जिले के सरकारी अस्पतालों से अधिकांश अत्यंत गंभीर मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाता है।

मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में ओपीडी करीब 60 वर्ष पुरानी बिल्डिंग में चल रही है। इस बिल्डिंग में गंदगी है। यहां विभिन्न कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लगती हैं। कुछ मरीजों का कई-कई घंटे में डाक्टर को दिखाने का नंबर आता है। इस बिल्डिंग की दीवारें भी गंदगी रहती हैं। ऐसे में ओपीडी में आने वाले मरीज परेशान होते हैं।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने 2024 में शासक को मेडिकल कॉलेज में नए ओपीडी बिल्डिंग बनवाने का प्रस्ताव भेजा था। करीब 39 करोड़ की लागत के प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने के बाद धन जारी किया गया। इसका निर्माण की जिम्मेदारी उप्र राजकीया निर्माण निगम की मेरठ इकाई को दी गई थी। इसका टेंडर गुड़गांव की मैसर्स कॉम्ट कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. को दिया गया। उक्त कंपनी ने चार मंजिला भवन का ढांचा तैयार कर दिया है। अब प्लास्टर, फिनिशिंग, सेनेट्री, बिजली फिटिंग और पेंट का कार्य शेष है। हालांकि उक्त कंपनी को 30 मार्च तक कार्य पूरा करना था, लेकिन जून तक उक्त भवन मेडिकल कॉलेज को सौंपने का दावा किया जा रहा है। इस भवन में ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग होगी और तीन मंजिलों पर डॉक्टर विभिन्न कक्षों में मरीजों को देखेंगे।

जून में नए भवन में ओपीडी चालू होने की उम्मीद
लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता का कहना है कि हालांकि कंपनी को 30 मार्च तक कार्य पूरा करने का समय निर्धारित था, लेकिन बीच में विलंब हुआ। जून में नए भवन में ओपीडी चालू होने की उम्मीद है।

Share.

About Author

Leave A Reply