Saturday, March 7

छूटी प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षा की तिथि घोषित

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 07 मार्च (प्र) चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने भौतिक विज्ञान विषय समेत कई अन्य विषयों की छूटी हुई प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। यह सभी परीक्षाएं डीएन पीजी कालेज रेलवे रोड में होंगी। बुलंदशहर, हापुड़, गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर के छात्र – छात्राओं की इन विषयों की परीक्षा भी डीएन पीजी कालेज में ही होगी। विश्वविद्यालय की वार्षिक प्रणाली व सेमेस्टर तथा एनईपी प्रणाली के तहत जिन छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षाएं संपन हो चुकी हैं। साथ ही जिनका परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है। उन सभी की प्रयोगात्मक एवं मौखिक परीक्षाएं डीएनपीजी कालेज में संपन्न होगी।

प्राचार्य प्रो. बीएस यादव ने बताया कि छात्र-छात्राएं परीक्षा में प्रवेश पत्र, प्रयोगात्मक परीक्षा की फाइल एवं पूर्व सालों की अंकतालिकाएं साथ लेकर निर्धारित समय पर संबंधित विभाग में उपस्थित हों । प्रयोगात्मक परीक्षा की विस्तृत जानकारी कालेज की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। बीएससी, एमएससी सभी सेमेस्टर वार्षिक भौतिक विज्ञान व प्राणी विज्ञान की परीक्षा 17 मार्च को क्रमशः सुबह आठ व 10 बजे से होगी। एमएससी सभी सेमेस्टर वार्षिक रसायन विज्ञान की परीक्षा 11 से 13 मार्च को सुबह 10 बजे से होगी। बीएससी सभी सेमेस्टर वार्षिक रसायन विज्ञान एवं सांख्यिकी की परीक्षाएं 16 मार्च को सुबह 10 बजे से होगी। बीकाम एमकाम सभी सेमेस्टर वार्षिक की 17 मार्च को सुबह 10 बजे से, बीएससी एमएससी सभी सेमेस्टर वार्षिक गणित की 13 मार्च को सुबह 10 बजे से होगी। बीएससी (एनईपी) प्रथम सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान, एमएससी प्रथम सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान की परीक्षा 12 मार्च को सुबह 10 बजे से होगी बीएससी (एनईपी) द्वितीय सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान व एमएससी तृतीय सेमेस्टर बीएससी तृतीय सेमेस्टर एवं एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान की परीक्षाएं 12 मार्च को सुबह 10 बजे से होंगी। बीएससी (एनईपी) चतुर्थ सेमेस्टर व बीएससी तृतीय वर्ष वनस्पति विज्ञान, बीएससी (एनईपी) पंचम सेमेस्टर वनस्पति विज्ञान व बीएससी (एनईपी) षष्ठम सेमेस्टर प्रोजेक्ट वनस्पति की परीक्षा 13 मार्च को होगी। बीएससी (एनईपी) षष्ठम सेमेस्टर एवं बीएससी द्वितीय वर्ष वनस्पति विज्ञान की परीक्षा सुबह 10 बजे से होगी। बीए कंप्यूटर एप्लीकेशन सभी सेमेस्टर व सभी ईयर की परीक्षाएं 13 मार्च को सुबह 10 बजे से होगी । बीए, बीएससी, बीकाम, वार्षिक (खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा) की परीक्षा 16 मार्च को सुबह 10 बजे से, बीए, बीएससी, बीकाम समेत सेमेस्टर एनईपी खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा की 17 मार्च को सुबह 10 बजे से होगी।

Share.

About Author

Leave A Reply