Thursday, March 12

आगामी 15-16 मार्च बन रहे को आंधी-बारिश के आसार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 12 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स) (हि)। समय से पहले गर्मी से जूझ रहे मेरठ सहित वेस्ट यूपी में तेज आंधी और बारिश दस्तक देने जा रही है। 15-16 मार्च को वेस्ट यूपी में 30-50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज आंधी एवं बारिश के आसार हैं।
पहाड़ों पर पहुंच रहे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बीच उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसूनी सीजन की ये पहली और तेज मौसमी गतिविधियां हो सकती हैं। आंधी-बारिश से ना केवल गेहूं की फसल प्रभावित होगी बल्कि आम को भी व्यापक नुकसान होने की आशंका है। इस साल आम पर अच्छा बौर है, लेकिन संभावित बारिश से गिर जाएगा।
बलूचिस्तान, थार मरुरस्थल और मध्य पाकिस्तान से उड़कर उत्तर भारत के आसमान में पहुंची धूल के असर से मेरठ की हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी रही। गत दिवस मेरठ का एक्यूआई 247 दर्ज हुआ जो बीते दिन 250 के स्तर पर था।
गत दिवस मेरठ में गंगानगर, जयभीम नगर और पल्लवपुरम केंद्रों पर पीएम-2.5 एवं पीएम-10 के स्तर खराब से अत्यधिक खराब श्रेणी में रिकॉर्ड हुए। गंगानगर में पीएम-2.5 का स्तर 336 दर्ज हुआ। जयभीम नगर और पल्लवपुरम में पीएम-2.5 एवं पीएम-10 के स्तर क्रमश: 342, 334 और 305, 398 रिकॉर्ड हुए। सीपीसीबी वेबसाइट के अनुसार मेरठ के तीनों केंद्रों पर धूल कणों के चलते पीएम-2.5 एवं पीएम-10 के स्तर खराब से अत्यधिक खराब श्रेणी में पहुंचे। गत दिवस अपराह्नन तीन बजे के बाद से इन प्रदूषकों में गिरावट का दौर शुरू हुआ। शाम को तीनों केंद्रों पर प्रदूषकों के स्तर संतोषजनक श्रेणी में पहुंच गए।
मौसम विभाग के मुताबिक गत दिवस मेरठ में दिन-रात के तापमान क्रमश: 35.5 एवं 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुए। दिन में तापमान सामान्य से 12.3 डिग्री अधिक रिकॉर्ड हुआ जो अप्रत्याशित है। रात का तापमान भी सामान्य से 5.6 डिग्री अधिक रहा। बीते दिन के सापेक्ष दिन-रात के तापमान में क्रमश: 1.1 एवं 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन फिर चार से पांच डिग्री की गिरावट के आसार हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply