मेरठ 12 मार्च (प्र)। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित संयुक्त व्यापार संघ के पूर्व उपाध्यक्ष व मेरठ ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के पिछले 15 वर्षों से अध्यक्ष चले आ रहे गौरव शर्मा के कार्यालय पर आयोजित भारतीय किसान यूनियन इंडिया की बैठक में ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इनकी समस्याओं को लिए संघर्ष करने का निर्णय लिया गया। बैठक में गौरव शर्मा को भाकियू इंडिया का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।
भाकियू इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहलवान मुनेंद्र गुर्जर की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। मुनेन्द्र गुर्जर ने ट्रांसपोर्टरों की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए संघर्ष करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसी भी ट्रांसपोर्टर और व्यापारी का शासन, प्रशासन या किसी के भी द्वारा यदि उत्पीड़ित किया गया तो संगठन मजबूती के साथ उनके कंधे से कंधा मिलाकर विरोध प्रदर्शन करते हुए समस्याओं का निवारण व उनके हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जल्दी ही रणनीति बनाते हुए ट्रांसपोर्टर व्यापारियों के साथ हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ और उनकी समस्याओं के निवारण के लिए आंदोलन किया जाएगा।
मुनेंद्र गुर्जर ने मेरठ ट्रांसपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष गौरव शर्मा को संगठन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जम्मेदारी दी। उन्हें मनोनयन पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। भाकियू इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ वहां मौजूद सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने सहमति देते हुए गौरव शर्मा को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता संजीव राणा ने किया।
नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौरव शर्मा ने ट्रांसपोर्टरों और छोटे व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए ताकत के साथ संघर्ष किया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव अमित भड़ाना ने सभी ट्रांसपोर्टरों के द्वारा स्वागत किये जाने पर बधाई देते हुए प्रत्येक संघर्ष में मजबूती के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का भरोसा दिया। इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहित बैसला, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा आनंद विकल, प्रदेश प्रवक्ता विजय राणा, मेरठ जिला अध्यक्ष दीपक राणा आदि वक्ताओं ने विचार रखें।
