Saturday, March 14

जिले में एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार मौजूद : जिला पूर्ति अधिकारी

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 14 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। रसोई गैस की किल्लत को लेकर बाजार और सोशल मीडिया में फैल रही चर्चाओं के बीच मेरठ से राहत देने वाली तस्वीर सामने आई है। जिला पूर्ति विभाग के आंकड़े बता रहे हैं कि जिले में एलपीजी सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार मौजूद है और उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने साफ किया है कि गैस की आपूर्ति सामान्य है और वितरण व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है। जिला पूर्ति अधिकारी विनय सिंह ने कहा कि जिले में तीनों प्रमुख ऑयल कंपनियों एचपीसीएल, बीपीसीएल और आईओसीएल के कुल 81 एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर कार्यरत हैं। गत दिवस की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कुल 24,630 गैस रिफिल की बुकिंग दर्ज की गई, जबकि 17,779 सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए गए। इसके बावजूद डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास 36,303 सिलेंडरों का स्टॉक शेष है। उन्होंने कहा कि कंपनीवार आंकड़ों में एचपीसीएल के 12 डिस्ट्रीब्यूटरों के पास 4,055 सिलेंडर, बीपीसीएल के 29 डिस्ट्रीब्यूटरों के पास 15,076 सिलेंडर और आईओसीएल के 40 डिस्ट्रीब्यूटरों के पास 17, 172 सिलेंडर का भंडार उपलब्ध है।
एलपीजी सप्लाई सामान्य उपभोक्ता न हों परेशान : डीएसओ ने स्पष्ट किया कि जिले में एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस की बुकिंग करें। विभाग द्वारा सभी गैस एजेंसियों और गोदामों की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी न हो।

Share.

About Author

Leave A Reply