Saturday, March 14

चेकिंग के दौरान मेट्रो स्टेशन पर 8 आईफोन बरामद

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 14 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। शताब्दीनगर मेट्रो स्टेशन पर गत दिवस सुरक्षा जांच के दौरान उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) ने एक यात्री के पास से आठ आईफोन बरामद किए। यात्री इन मोबाइलों के वैध दस्तावेज और बिल दिखाने में असमर्थ रहा, जिसके बाद मामले की सूचना तत्काल स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (एसजीएसटी) विभाग को दी गई। जीएसटी की टीम जांच में जुट गई है। गत शाम लगभग 5ः40 बजे, शताब्दीनगर मेट्रो स्टेशन पर तैनात यूपीएसएसएफ के आरक्षी एक्स-रे मशीन (एक्सबिस-1) पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान सरस्वती लोक निवासी अमित अरोड़ा के बैग की जांच की गई। मशीन में संदिग्ध वस्तु दिखने पर जब बैग खुलवाया गया, तो उसमें से आठ आईफोन (डिब्बा बंद) बरामद हुए। इनके बिल या वैध कागजात मांगे, तो यात्री दस्तावेज नहीं दिखा सका।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा टीम ने तत्काल जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर अमित पाठक को सूचना दी। असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मेट्रो सुरक्षा दस्ते ने अमित को सभी आठ आईफोन के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एसजीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर अरविंद कुमार और उनकी टीम को सुपुर्द कर दिया है।

Share.

About Author

Leave A Reply