Tuesday, March 17

मेरठ नगर निगम में 10 नामित पार्षद घोषित

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 17 मार्च (प्र)। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नगर निगमों के मनोनीत पार्षदों की लिस्ट जारी कर दी है। मेरठ में चतर सेन मित्तल सहित इस लिस्ट में 8 पार्षदों के नाम हैं। जिन्हें सरकार ने नामित किया है।

मेरठ की लिस्ट में पिछड़ों, दलितों को पूरा स्थान देते हुए नाम जारी किए गए हैं। सवर्णों में चतर सैन मित्तल, ममता त्यागी, संजय शर्मा और दीपक गुप्ता हैं। जबकि पिछड़ों में हितेश पाल गढ़रिया, सुरेंद्र पाल, निर्मला लोधी, सुनील वर्मा, वरिंदर कपूर हैं। दलित कोटे से कमल जाटव का नाम है। कैंट विधानसभा से 4, शहर से 3 और दक्षिण विधानसभा से भी 3 पार्षदों को नामित किया गया है।

महानगर कार्यकारिणी में आठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें सीमा श्रीवास्तव, विवेक वाजपेयी, विशाल कन्नौजिया, वीनस शर्मा, ललित नागदेव, पूजा बंसल, राहुल गुप्ता, संजीव शर्मा काके को जगह मिली है। इसी तरह तीन महामंत्रियों में रवीश अग्रवाल, नरेंद्र उपाध्यक्ष, विनय शर्मा पाराशर के नाम शामिल हैं। इसी तरह आठ मंत्री नामित किए गए हैं। इनमें डॉली गुप्ता, नूपुर जौहरी, दीपक वर्मा, अजय दीवान, डॉ. सुनीता सैनी, सुशील प्रजापति, पंकज कतीरा, विभोर चौधरी शामिल हैं।
जिला कोषाध्यक्ष अमित गर्ग और जिला मीडिया प्रभारी अमित शर्मा होंगे। जिला आईटी संयोजक अंकुर राणा और जिला सोशल मीडिया संयोजक ऋषभ गर्ग बनाए गए हैं। इसके साथ ही 67 नेताओं को कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर चुना गया है। विवेक रस्तोगी संगठन पर पकड़ रखने वाले अपने खास रवीश अग्रवाल और विनय शर्मा पाराशर को महामंत्री बनवाने में कामयाब रहे। पूर्व पार्षद पंकज कतीरा की लंबे समय बाद पार्टी की मुख्य धारा में मंत्री के रूप में वापसी हुई है।

ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर भी अपने करीबी राहुल गुप्ता को उपाध्यक्ष बनवाने में सफल रहे। सीमा श्रीवास्तव फिर से उपाध्यक्ष बन गईं। युवा मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीनस शर्मा मुख्य टीम में शामिल हुए हैं। सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के करीबी नरेंद्र भी महामंत्री बन गए। सांसद के भतीजे विवेक वाजपेयी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। युवा नेता अमित शर्मा को चौथी बार महानगर मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

महामंत्री रहे महेश बाली, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, संजय त्रिपाठी को इस टीम में जगह नहीं मिल पाई है। कई दिग्गजों को महानगर कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में जगह मिली है। इनमें अजय भारद्वाज भराला, नीरज मित्तल, गणेश अग्रवाल, संजय त्रिपाठी, बीना वाधवा, संगीता पंडित, प्रवेश त्यागी, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, अजय त्यागी, दीपक शर्मा, पूर्व पार्षद ओमकुमार त्यागी, महेश बाली, वकुल रस्तोगी, हर्ष गोयल, रेनू जोगी, डॉ. ब्रिजेश त्यागी शामिल हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply