मेरठ, 18 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स) (हि)। विज्ञान घर सीजन-5 रियलिटी शो का गत दिवस आगाज हुआ। उद्घाटन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, भौतिकी शास्त्री योगेश चंद शर्मा, प्रो. संजीव कुमार शर्मा, डॉ. सीमा जैन और विज्ञान गुरु दीपक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। सुबह कार्यक्रम की शुरुआत प्रतिभागियों द्वारा अपने-अपने टेंट लगाने से हुई। विद्यार्थियों ने स्वयं मिलकर अपने रहने की व्यवस्था तैयार की, जिससे उनमें आत्मनिर्भरता और टीमवर्क की भावना देखने को मिली। इसके बाद विधिवत उद्घाटन सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए विद्यार्थियों का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि “विज्ञान घर” जैसी पहल आज के समय में अत्यंत आवश्यक है, जो बच्चों को मोबाइल से बाहर निकालकर वास्तविक जीवन से जोड़ती है।
उद्घाटन के बाद प्रतिभागियों को ट्री हाउस क्षेत्र में ले जाया गया, जहां प्रकृति के बीच सीखने और करने का अनोखा वातावरण तैयार किया गया। इसी दौरान दिन की मुख्य गतिविधि “5 आर वेस्ट मैनेजमेंट मिशन” का आयोजन किया, जिसने विद्यार्थियों को कचरा प्रबंधन के वैज्ञानिक दृष्टिकोण से परिचित कराया। दीपक शर्मा ने कहा कि इस गतिविधि में विद्यार्थियों को रीफयूज, रीडयूज, रीसाइकल, रोट जैसे 5 आर सिद्धांतों के बारे में विस्तार से समझाया गया।
प्रतिभागियों को टीमों में विभाजित कर प्रत्येक टीम को पांच अलग-अलग डस्टबिन तैयार करने का कार्य दिया, जो कचरे के वैज्ञानिक वर्गीकरण को दर्शाते थे। मौके पर स्टेट कोऑर्डिनेटर, अरविंद शर्मा, रवि शर्मा की उपस्थिति रहीं। संचालन डॉ. सरिता ने किया।
दस दिन ये होंगी गतिविधियां: कचरे से कमाल, बायोइंजीनियरिंग किचन, पेपर रीसाइक्लिंग गतिविधि, सस्टेनेबल केमिस्ट्री, ग्रीन क्लीनर निर्माण गतिविधि, ऑडिट मिशन, रीसाइक्लिंग रेस, जैविक कचरे से खाद (कम्पोस्ट), पुराने कपड़ों से पुनः उपयोग, दसवें दिन प्राकृतिक पीएच इंडिकेटर बनाने की गतिविधि होगी।
वेस्ट मैनेजमेंट पर रहा फोकस पहले दिन
Share.
