मेरठ, 18 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। एक अधिवक्ता को महिला क्लाइंट को अपना विजिटिंग कार्ड देना भारी पड़ गया। पत्नी के पास अधिवक्ता का विजिटिंग कार्ड देखकर पति ने अधिवक्ता को फोन कॉल कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। ब्रहमपुरी थाने पर भगवतपुरा निवासी संजय कुमार हड़ाला ने त्रिलोकपुरी, दिल्ली निवासी मनोज चौटाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। संजय हड़ाला ने कहा कि वह दिल्ली व मेरठ में अधिवक्ता का कार्य करता है। इसलिए दिल्ली आता-जाता रहता है। 12 मार्च की रात करीब 12 बजे उसके मोबाइल फोन पर अनजान नंबर से कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम मनोज चौटाला बताया। गाली-गलौज करते हुए कहा कि तूने मेरी पत्नी को पना विजिटिंग कार्ड क्यों दिया है? इस पर संजय हड़ाला ने कहा कि वह अधिवक्ता है इसलिए जाना सामान्य बात है। आरोप है कि इसके बाद मनोज उसका विजिटिंग कार्ड किसी भी व्यक्ति के पास पाया चौटाला ने गोली मारकर हत्या करके जेल जाने की धमकी दी। पहले भी कई बार जेल जा चुका है, एक बार ओ चला जाऊंगा। कॉलर मनोज चौटाला ने अधिवक्ता पर उसकी पत्नी से 2.60 लाख रुपये लेने के आरोप लगाए जबकि अधिवक्ता ने इससे इनकार किया। आरोप है इसके बाद रातभर मनोज चौटाला फोन कॉल करके धमकी देता रहा। अधिवक्ता ने मनोज चौटाला से जान का खतरा जताया है।
महिला क्लाइंट को विजिटिंग कार्ड देना पड़ा अधिवक्ता को भारी
Share.
