मेरठ, 18 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स) (हि)। पनाश अपार्टमेंट में फ्लेटों पर फर्जी लोन लेने के मामले में बिल्डर कंपनी के निदेशक, निदेशक की पत्नी, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेल्स मैनेजर, बैंक के लोन मैनेजर समेत छह पर मुकदमा दर्ज किया है।
गंगानगर निवासी ऋतुराज एवं बुढ़ाना गेट निवासी विकास चौहान ने मेन डिवाइडर रोड स्थित पनाश अपार्टमेंट में एएसजी डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के बिल्डर अचल कुमार गुप्ता एवं संजीव गोयल से फ्लैट खरीदे थे। दोनों पक्षों ने फ्लैट की पूरी धनराशि जमा करते हुए संपत्ति अपने नाम रजिस्टर्ड करवा ली थी। ऋतुराज ने कहा कि कविता गुप्ता पत्नी अचल गुप्ता के नाम से उसके फ्लैट पर 10 लाख रुपये का होम लोन यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शास्त्रीनगर से लिया गया। विकास चौहान के फ्लैट पर मिनक्ल वैभव ने 30 लाख का होम लोन यूनियन बैंक से लिया है। पुलिस ने ऋतुराज की तहरीर पर एएसजी डवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के बिल्डर अचल कुमार गुप्ता, बोर्ड डायरेक्टर संजीव गोयल, कविता गुप्ता, विपिन कुमार और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के अधिकारी कर्मचारी पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। दूसरा मुकदमा विकास चौहान की तरफ से अचल कुमार गुप्ता, संजीव गोयल, अर्जित गुप्ता, विपिन कुमार, मिनिक्ल वैभव और बैंक के लोन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हुआ है।
जांच में पता चला कि अचल गुप्ता एवं संजीव गोयल ने गंगानगर के पनाश अपार्टमेंट एवं गाजियाबाद प्रोजेक्ट एएसजी एप्पल-7 में अपनी पत्नी, पुत्र, रिश्तेदारों, कंपनी स्टाफ के नाम पर बैंक लोन लेकर करोड़ों का फर्जीवाड़ा किया है। मेरठ में एसपी सिटी रहे आरके सिंह राठौर के पुत्र शेखर राठौर की शिकायत पर बिल्डर समेत 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है।
बिल्डर समेत छह पर एफआईआर फर्जी लोन मामले में
Share.
