Wednesday, March 18

20 मार्च को 21 शराब की दुकानों का आवंटन

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 18 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। जिले में नई आबकारी नीति के तहत 20 मार्च को 21 शराब की दुकानों की ई लाटरी के तहत आवंटन होगा। शराब की दुकानों की ई-लाटरी में भाग लेने के लिए गत दिवस अंतिम दिन था। जिसके चलते काफी लोगों ने आनलाइन आवेदन किया है। जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि 21 दुकानों की ई लाटरी 20 मार्च को संपन्न होगी। कहा गया कि इस साल जिले में शराब की 361 दुकानों का रिन्युवल हुआ। इसके साथ 21 दुकानों की ई-लाटरी के लिए 10 मार्च से 17 मार्च तक आनलाइन आवेदन मांगे गए। शराब की दुकान लेने के लिए लोगों ने जमकर आवेदन किया। जिला आबकारी अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि जिले में टोटल 382 शराब की दुकानें है। नई आबकारी नीति के तहत सभी दुकानों से रिन्युवल के लिए आवदेन मांगे गए थे। अब तक 361 शराब की दुकानों का रिन्युवल हो गया है। 21 दुकानों को रिन्युवल नहीं हो सका। इस 21 दुकानों की आगामी 20 मार्च ई-लाटरी के जरिए आवंटन होगा। इसके लिए आबकारी विभाग ने
अपनी पूरी तैयार कर ली हैं।

Share.

About Author

Leave A Reply