मेरठ, 18 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स) (जा)। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपूर गांवड़ी में गत देर शाम खेत की जोताई करते हुए ट्रैक्टर के सामने तेंदुआ आ गया। जिसपर किसान के होश उड़ गए। उसने उसकी वीडियो बनाई और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दी। सूचना पर देर रात परीक्षितगढ़ रेंज से वन कर्मी पहुंचे लेकिन सुराग नहीं लगा। हालांकि सुबह भी टीम ने गश्त की लेकिन फिर भी कोई सुराग नहीं लगा। जबकि पूरे दिन किसान खेतों पर जाने से गुरेज करते रहे। गांव रसलूपुर गावड़ी निवासी किसान रवि ने कहा कि गत शाम को वह ट्रैक्टर से खेत की जोताई कर रहे थे कि इसी दौरान तेंदुआ सामने आया गया।
खेत में जोताई के दौरान ट्रैक्टर के सामने आया तेंदुआ
Share.
