मेरठ 25 मार्च (प्र)। पीडब्लूडी विभाग मेरठ बागपत बाईपास रोड को 9 करोड़ रुपये की लागत से चमकाएगा। फुटबाल चौराहे से सुभारती बाईपास चौराहे तक सड़क का निर्माण कार्य होगा। इसके साथ सड़क का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए ई- टेंडर खुल गया है।
पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता सतेंद्र कुमार ने बताया कि काफी दिनों से इस सड़क के निर्माण का प्रयास किया जा रहा था। अब जल्द ही इस सड़क का चमकाने का काम शुरू हो जाएगा। पिछले कई सालों से फुटबाल चौराहे से लेकर सुभारती बाईपास चौराहे तक सड़क काफी जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है। सड़क पर भारी वाहनों के आगमन के चलते काफी गहरे गड्डे हो रहे हे। कई बार बाइक सवार गडड़ों में गिर कर चोटिल भी हो चुके है। इसके साथ पीडब्लूडी के अधिकारियों ने गड्ढे को भरवाने का प्रयास भी किया। बरसात के कारण फिर से गहरे गडढे हो गए। लोगों ने सड़क को बनवाने के लिए पीडब्लूडी के अधिकारियों से शिकायत की।
पीडब्लूडी के अधिकारियों ने शासन को सड़क बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा। अधिकारियों के प्रस्ताव पर शासन ने मुहर लगाई। इसके बाद सड़क निर्माण के लिए ई-टेंडर छोड़ा गया सड़क का 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कराया जाएगा। यह कार्य डेढ़ साल में पूरा किया जाएगा।
पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता सतेंद्र सिंह का कहना है कि यह सड़क 14 मीटर चौड़ी है। इसे 17 मीटर चौड़ा किया जाएगा। जिससे लोगों को सुविधा हो सकें।
