
मेरठ, 25 मार्च (दैनिक केसर खुशबू टाईम्स)। शहर के प्रतिष्ठित जागरूक सक्रिय नागरिकों की संस्था एलेक्जेंडर एथलेटिक्स क्लब के कुछ माह पूर्व हुए चुनाव में जीतने पर क्या-क्या काम करेंगे जैसे दावे करने वाली निर्वाचित कमेटी ने अपनी घोषणाओं के अनुरूप उन्हें पूरा करने के लिए गतिविधियां शुरू कर दी गयी हैं।
क्लब सदस्यों को दी गयी सूचना के अनुसार उन्हें अच्छी और सुंदर क्राकरी में भोजन आदि परोसने हेतु सेक्रेट्री संजय कुमार, उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष राहुल दास द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों के सहयोग से मार्किट में सर्वे कर अच्छी सही दामों पर सुंदर और टिकाऊ क्रॉकरी खरीदने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया हैं। बीते दिनों देश की राजधानी दिल्ली के कई नामचीन क्रॉकरी विक्रेताओं के यहां जाकर अवलोकन किया गया जिससे लगता है शीघ्र ही क्लब में आने वाले सदस्यों को मनभावन क्रॉकरी में भोजन करने का मौका उपलब्ध होगा।
इसी प्रकार जानकारी अनुसार क्लब की नई बिल्डिंग बनाने की जो चुनाव के दौरान संजय कुमार पैनल द्वारा घोषणा की गयी थी उस पर भी विचार-विमर्श सहयोगी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों से किया जा रहा है। इस संदर्भ में पिछले दिनों क्लब सभागार में क्रॉकरी की खरीद-फरोख्त और नई बिल्डिंग निर्माण के लिए विस्तार से चर्चा की गयी जिससे यह आस बंधी है कि जल्द ही एक और नई सुंदर सुविधाओं से युक्त क्लब की बिल्डिंग का निर्माण जल्द शुरू होगा।
निर्वाचित कमेटी के पदाधिकारियों और सभी कार्यकारिणी सदस्यों को चुनाव में इनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले क्लब सदस्य डा. ललित भारद्वाज, सीए संजय रस्तोगी, उद्योगपति रोटेरियन संजीव रस्तोगी, मेरठ कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव विवेक गर्ग, अमन अग्रवाल, अपार अग्रवाल आदि का भी सहयोग मिल रहा बताते हैं योजनाओं को पूरा करने में।
