Tuesday, March 31

शारदा प्लाजा में पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, तीन महिला समेत 6 पकड़े

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 31 मार्च (प्र)। टीपीनगर थाना क्षेत्र के बहादुर मोटर्स के पास शारदा प्लाजा में पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का सोमवार को एएचटीयू टीम ने भंडाफोड़ किया गया। तीन महिलाओं समेत 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके से शराब और बीयर की बोतल भी बरामद की है। इसके साथ ही आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री भी बरामद की है। वॉट्सऐप और मैसेंजर पर युवतियों और महिलाओं के फोटो भेजकर ग्राहकों को बुलाते थे। एक ग्राहक से 1500 से लेकर दो हजार रुपये की रकम वसूलते थे। पुलिस फिलहाल सभी से पूछताछ कर रही है।

एसएसपी अविनाश पांडेय को सूचना मिली थी कि लंबे समय से पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है। जिसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटीयू) थाने की टीम और सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिसके बाद दो पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा गया। जहां पर सेक्स रैकेट चलता मिला। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने कुछ दूरी पर खड़ी टीम को मौके पर बुला लिया। मौके से तीन महिलाओं और युवती समेत छह लोगों को पकड़ा गया। जिनको एएचटीयू थाने लाकर पूछताछ की गई।

इस दौरान आसपास रहने वाले लोग भी एकत्र हो गए और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि इस तरह की गलत गतिविधियां होने के चलते माहौल खराब हो रहा है। इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। बताया जा रहा है कि छापे के दौरान पार्लर के अंदर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है, जिससे यहां अनैतिक गतिविधियों के संचालन की पुष्टि होती है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि मामले में गहन जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर में इस तरह की अवैध गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं और यह नेटवर्क कब से संचालित हो रहा था। ग्राहकों को ऑनलाइन सोशल मीडिया के माध्यम से युवतियों के फोटो भेजकर बुलाया जाता था। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share.

About Author

Leave A Reply