मेरठ, 01 अप्रैल (अम)। अलेक्जेंडर एथलेटिक क्लब में चल रही स्नूकर प्रतियोगिता का गत दिवस समापन हो गया। प्रतियोगिता में मनोज सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। गत दिवस क्वार्टर फाइनल में स्पर्श रस्तोगी ने शिवांक बंसल को 52-41, 31-21, 69-12 के स्कोर से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इसके बाद पहला सेमीफाइनल मुकाबला सौरभ चौधरी और स्पर्श रस्तोगी के बीच में हुआ। इसमें सौरभ ने 19-53, 74-36, 63-43 के स्कोर से मुकाबला जीता और फाइनल में जगह बनाई। सौरभ ने 43 का ब्रेक भी लगाया। मनोज सिंह और प्रतीक के बीच हुए दूसरे सेमीफाइनल मैच में मनोज सिंह ने 63-38, 68-18 के स्कोर से मैच जीता और फाइनल में पहुंचे। फाइनल मुकाबले में मनोज सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए सौरभ को 60-30, 63-41 के स्कोर से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस पूरे टूर्नामेंट में मनोज ने सबसे अधिक 51 का ब्रेक भी लगाया।
मुख्य अतिथि अमन अग्रवाल, क्लब उपाध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल, सचिव संजय कुमार सहित अन्य ने विजेता और उपविजेता को सम्मानित किया। सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। इस मौके पर आयोजन सचिव आनंद अरोरा, सचिव संजय शर्मा, अंशुल अग्रवाल, सुरेश चंद्र जैन, अशोक सचदेवा, प्रदीप, हिमांशु, सुधीर आदि ने बधाई दी। प्रतियोगिता में विजेता को चार हजार रुपये, उपविजेता को तीन हजार रुपये, सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को 1500-1500 रुपये का पुरस्कार दिया गया। सबसे अधिक ब्रेक लगाने वाले खिलाड़ी को भी सम्मानित किया गया।
मनोज सिंह बने स्नूकर चौम्पियन
Share.
