मेरठ 13 अप्रैल (प्र)। डा. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर कानून व्यवस्था को लेकर परिक्षेत्र में कड़े प्रबंध किए गए हैं। मेरठ रेंज को 23 जोन और 79 सेक्टर में बांटकर पुलिस बल तैनात किया जाएगा। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने बताया कि आगामी अप्रैल को डा. भीमराव आम्बेडकर जयंती पर कानून व्यवस्था के दृष्टिगत परिक्षेत्र के जनपदों को 23 जोन व 79 सेक्टर में बांटकर 59 क्यूआरटी बनाई गई है। इनमें 07 अपर पुलिस अधीक्षक, 22 सीओ, 98 निरीक्षक, 722 उप निरीक्षक, 1070 मुख्य आरक्षी, 1648 आरक्षी एवं 778 होमगार्ड / पीआरडी तथा 04 कम्पनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। डीआईजी के अनुसार, रेंज में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाएं 650 हैं। इनमें जनपद मेरठ में 265 बुलंदशहर में 282, बागपत में 20 एवं हापुड़ में 83 प्रतिमाएं स्थापित हैं। डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर 482 शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इनमें मेरठ में 182, बुलंदशहर में 194, बागपत में 7 एवं हापुड में 99 शोभायात्राएं प्रस्तावित हैं। शोभायात्रा के मार्ग में पड़ने वाले संवेदनशील स्थान 86 हैं, जिनमे जनपद मेरठ में 20, बुलंदशहर में 39 व हापुड़ में 27 हॉट स्पॉट चिह्नित किये गए हैं।
डीआईजी के विशेष दिशा-निर्देश
परम्परा से हट कर कोई आयोजन न हो एवं किसी भी प्रकार की कोई नई विवादित परम्परा की अनुमति न दी जाए।
किसी भी सूचना पर क्यूआरटी द्वारा तत्काल रिस्पांस किया जाए।
डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर जहां कार्यक्रम है, वहां विशेष सतर्कता बरती जाए।
जुलूस शोभायात्रा में एकत्र होने वाली भीड़ के दृष्टिगत समुचित पुलिस प्रबंध सुनिश्चित करें।
सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए डिजिटल वालंटियर्स को ब्रीफ किया जाए। आपतिजनक पोस्ट प्राप्त होने पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाए।
रिजर्व के रूप में मय दंगा निरोधक उपकरण के साथ रखा जाए।
छेड़छाड़, चेन स्नैचिंग, झपटमारी की घटनाओं को रोकने के लिए व्यवस्था की जाए।
पुलिस लाइन व थानों पर पर्याप्त मात्रा में रिजर्व के रूप में पुलिस बल नियुक्त रखा जाए।
मेरठ में पुलिस व्यवस्था
जोन 9
सेक्टर 31
क्यूआरटी 31
पीएसी 2
सीओ 9
निरीक्षक 31
उप निरीक्षक 30
मुख्य आरक्षी 450
आरक्षी 500
होमगार्ड / पीआरडी 200
पीएसी 4 कंपनी
