Monday, April 13

बिहार में पूनम उज्जवल को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 13 अप्रैल (जन)। दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन मधुबनी बिहार में आयोजित किया गया जिसका आयोजन ज्योतिष विज्ञान अनुसंधान केंद्र मिथिलांचल, बिहार में संपन्न हुआ। जिसमें मेरठ की ब्रह्मचारिणी पूनम उज्वल पराविद्, आध्यात्मिक मार्गदर्शन, अंक ज्योतिष, प्रेरक वक्ता, समाजसेवी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। अपने वक्तव्य में उज्ज्वल ने स्थूल, सूक्ष्म, कारण शरीर पर अपने जीवन के अनुभव साझा किए। पांच तत्वों के प्राकृतिक संसाधनों जैसे जल पेड़ आदि को संरक्षण करने की बात कही अपने लिए इन तत्वों का सदुपयोग करना चाहिए। डॉ. सुनील श्रीवास्तव आयोजन सम्मेलन ने ब्रह्मचारी पूनम उज्वल को उनके 45 वर्ष के कार्यों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। उन्हें मधुबनी अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

Share.

About Author

Leave A Reply