Monday, April 13

दो बैंकों से एक मकान पर लिया लोन धोखाधड़ी कर बेचा

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 13 अप्रैल (जा)। ब्रह्मपुरी की इंद्रानगर कालोनी में एक युवक धोखाधड़ी कर अपना मकान दो बैंक में बंधक रख लोन ले लिया। साजिश के तहत युवक ने एक युवक को मकान बेच दिया और उससे एक बैंक का लोन जमा करा दिया। खरीदार की तहरीर पर थाना ब्रह्मपुरी पर आरोपित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ब्रह्मपुरी के शिवशक्तिनगर निवासी सचिन कुमार मित्तल ने कहा कि उसने कालोनी के ही हितेश से सौ वर्ग गज का मकान 21 सितंबर 10 को खरीदा। हितेश ने कहा था कि उसने पंजाब नेशनल बैंक से लोन ले रखा है। उसने यह लोन खुद अदा किया और फिर हितेश से बैनामा कराया। बैंक से मूल बैनामा वापस व नो ड्यूज ले लिया। वह स्वजन संग मकान में रह रहा है। कुछ दिन पहले इंडियन बैंक, एमडीए ब्रांच के अधिकारी उसके घर आए और कहा कि इस मकान पर उनसे भी लोन लिया गया है। मकान उनके यहां बंधक है और मूल बैनामा उनके पास है।
सचिन ने पंजाब नेशनल बैंक से लिया मूल बैनामा दिखाया तो इंडियन बैंक अधिकारियों ने कहा कि उनके पास भी मूल बैनामा है। हितेश ने धोखाधड़ी की और दो बैंक से मकान बंधक रख लोन ले लिया। सचिन का आरोप है कि इंडियन बैंक उनसे मकान खाली कराने व कार्रवाई की धमकी दे रहा हैं। हितेश से संपर्क करने पर वह धमकी दे रहा है। सचिन की तहरीर पर एसएसपी अविनाश पांडेय ने जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए। ब्रह्मपुरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share.

About Author

Leave A Reply