Tuesday, April 14

व्यापारी करेंगे आवास एवं विकास परिषद कार्यालय का घेराव

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ, 14 अप्रैल (जा)। शास्त्रीनगर सेंट्रल के व्यापारियों का पक्ष सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से नहीं रखे जाने के विरोध में संयुक्त व्यापार संघ आने वाले दिनों में आवास एवं विकास परिषद के कार्यालय में धरना देगा। जिमखाना मैदान के सामने अपार चेंबर में संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पहले व्यापारियों का सम्मान किए जाने की योजना थी लेकिन सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों पर अवैध निर्माण को लेकर चल रही कार्रवाई को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। नवीन गुप्ता ने कहा कि अभी तक परिषद ने कोर्ट में यह नहीं कहा है कि 80 व्यापारियों को भू उपयोग परिवर्तन की अनुमति दे दी है और इसके एवज में करोड़ों रुपये का शुल्क भी जमा करा लिया है। बैठक में शहर बजाजा के व्यापारी प्रदीप और उनके बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की पुलिस कार्रवाई का विरोध किया गया। बाइक खड़ी करने को लेकर यह विवाद हुआ था। 15 अप्रैल को संगठन का प्रतिनिधि मंडल इस संबंध में एसएसपी से वार्ता करने जाएगा।
बैठक में संगठन के त्रिवार्षिक चुनाव के चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की गई। महेश सिंघल, मनोज अग्रवाल और विनोद गोयल को चुनाव प्रक्रिया आरंभ करने और संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान महामंत्री संजय जैन, लल्लू मक्कड़, विकास गिरधर आदि मौजूद रहे।

Share.

About Author

Leave A Reply