Friday, April 17

अंतरराष्ट्रीय ठग नबील चार साथियों के साथ गिरफ्तार

Pinterest LinkedIn Tumblr +

मेरठ 15 अप्रैल (प्र)। पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग नबील अख्तर को चार साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। नवील अरबों रुपये की ठगी कर चुका है। साइबर ठगी की रकम को यूएसडीटी से डालर में कनवर्ट कर हवाला के जरिये दिल्ली के वेंडर से पैसे लेता था। पुलिस ने गिरोह के चार अन्य बदमाशों को भी पकड़ा है, जो आमजन से खातों की खरीद फरोख्त करने के बाद नबील को 2 से 5 प्रतिशत रकम पर खाता बेचते थे। कुछ दिन पहले नवील दुबई भाग गया था। हाल ही में वह घर लौटा था।

लालकुर्ती थाना क्षेत्र की बैंक स्ट्रीट कालोनी निवासी सुवालीन ने बताया कि लिसाड़ी गेट क्षेत्र के प्रहलाद नगर निवासी शाकिब उसके साथ सदर में जूते-चप्पल की दुकान पर काम करता है। सुवालीन के मुताबिक, शाकिब ने कहा कि उसका खाता बंद चल रहा है। एक दोस्त से पैसे लेने हैं। 18 फरवरी को सुवालीन ने शाकिब को अपना खाता नंबर और एटीएम कार्ड दे दिया। कुछ दिन बाद सुवालीन बैंक में खाते से रकम निकलवाने के लिए पहुंचा। बैंक मैनेजर ने बताया कि साइबर ठगी के चलते उसका खाता बंद कर दिया है। सुवालीन ने लालकुर्ती में शाकिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। लालकुर्ती पुलिस की जांच में सामने आया कि शाकिब अपने साथी अरबाज व फैसल निवासी श्यामनगर और असद के साथ मिलकर खातों की खरीद फरोख्त करते हैं। पुलिस ने मंगलवार को चारों को पकड़ा और पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वे श्यामनगर निवासी नबील
अख्तर के लिए काम करते है। नबील अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग है। शाकिब, अरबाज, फैसल व असद अपने आसपास के क्षेत्र में आमजन से पांच हजार रुपये में खाता खरीदते थे। इन चारों आरोपितों के पास से 100 से ज्यादा खाते मिले हैं। ये भी साइबर ठगी से काफी रकम कमा चुके हैं। पुलिस से बचने को यूएसडीटी का नेता था सहारा यूएसडीटी एक क्रिप्टोकरेंसी है, जो स्थिर रहती है। इसे डालर से जोड़ा जाता है। यूएसडीटी का प्रयोग क्रिप्टो ट्रेडिंग बिट क्वाइन खरीदने के लिए, पैसे ट्रांसफर करने के लिए और क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से बचने के लिए किया जाता है। नबील भी पुलिस ने बचने को यूएसडीटी का प्रयोग करता था। हवाला के जरिये दिल्ली में वेंडरों से रकम ले लेता था । वेंडर सौ रुपये के 80 रुपये देते हैं। साइबर ठग ऐसा इसलिए करते हैं ताकि एटीएम या बँक से रकम निकालते समय सीसीटीवी में कैद न हो सकें। साथ ही रकम अन्य खातों में ट्रांसफर कराने पर साइबर पुलिस की पकड़ में आ सकते हैं।

दुबई में बैठकर साइबर ठगी का नेटवर्क चल रहा था नबील अख्तर
श्यामनगर के नबील अख्तर को गतवर्ष शादी से चार दिन पहले दिल्ली की साइबर टीम ने गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी के बाद नबील अख्तर का रिश्ता भी टूट गया था। जेल से छूटने के बाद नबील अख्तर दुबई भाग गया था। गिरफ्तारी से पहले ही उसने पासपोर्ट बनवा रखा था। यदि उसका पासपोर्ट रद्द करा दिया जाता। तब वह दुबई में बैठकर साइबर ठगी नहीं कर पाता नबील के गिरोह में हापुड़, मुजफ्फरनगर समेत कई जनपदों के सौ से ज्यादा युवक जुड़े हुए है, जो खाता मुहैया कराते है। नबील साइबर ठगी के अलावा गेमिंग एप के जरिये भी रकम ठगी करता है।
आरोपितों की पत्नियां भी महिलाओं से खाते खरीदारी करती हैं अरबाज और फैसल की पत्नी भी पढ़ी लिखी हैं, जो लिसाड़ीगेट एरिया और अपनी रिश्तेदारी से महिलाओं के खाते की खरीदारी करती है। उन्हें पांच हजार की रकम देकर खाते की पासबुक और एटीएम कार्ड कब्जे में ले लिए जाते है। बैंक में सेटिंग कर खाते में अपना मोबाइल नंबर तक जुड़वा लेते है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस इस पूरे गिरोह की गहनता से जांच कर रही है। बुधवार को वास्तिवक प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी।

Share.

About Author

Leave A Reply