मेरठ, 17 अप्रैल (प्र)। समाजसेवी विकास त्यागी को राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्हें अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गयी है। गत दिवस मेरठ में राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मांगे राम त्यागी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य समिति का विस्तार करना और संगठन के भीतर अनुशासन बनाए रखने के लिए एक समर्पित ढांचे का निर्माण करना रहा। विकास त्यागी को इस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ समिति में विकास त्यागी (अध्यक्ष), एडवोकेट सचिन देव त्यागी, रामकुमार त्यागी, गजेन्द्र त्यागी, अमित त्यागी को जिम्मेदारी मिली है। बैठक के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मांगे राम त्यागी ने विश्वास जताया कि इस नई समिति के गठन से संगठन में पारदर्शिता आएगी और समाज के उत्थान के कार्यों में तेजी मिलेगी।
त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष बने विकास त्यागी
Share.
