शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट मामले में नए लोग जुड़ रहे हैं। व्यापारियों के अलावा धार्मिक सामाजिक राजनीतिक संगठनों के लोगों के साथ किसान यूनियन भी अपना समर्थन दे रही है। बीते दिवस सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यह मुददा लोकसभा में उठाया। वहीं धरने पर पहुंची महिला कांग्रेस नेता को पुलिस ने वहां से उठा दिया। जिस पर महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने थाने में हंगामा किया तो कांग्रेस नेता को छोड़ दिया गया। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी यहां रोज ही पहुंच रहे हैं। गत दिवस एसपी सिटी जब वहां पहुंचे तो नारेबाजी शुरु हुई। तभी नवनियुक्त एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने महिलाओं से कहा कि उन्हें भैया कहकर पुकारा जाए तो अच्छा लगेगा जिससे धरना दे रही महिलाएं व अन्य आश्चर्यचकित रह गए और थोड़ी ही देर में एसपी सिटी की समझदारी से माहौल सदभावनापूर्ण हो गया। क्योंकि धरने पर बैठी महिलाएं गुस्से में थी और अन्य लोग भी परेशनी से जूझ रहे हैं। मगर मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर जो उनका दर्द सुना गया और एसपी सिटी ने यह कहकर कि आप मुझे भैया कहे तो इस वाक्य ने माहौल शांत किया साथ ही अन्य अफसरों को संदेश दिया कि भले ही धरना समाप्त ना हो लेकिन सकारात्मक बातचीत जरुर हो सकती है। ऐसा हुआ भी ऐसा नागरिकों का कहना है।
(प्रस्तुतिः- रवि कुमार बिश्नोई संपादक दैनिक केसर खुशबू टाइम्स मेरठ)
एसपी सिटी के एक शब्द भैया कहोगे तो अच्छा लगेगा, धरने का माहौल ही बदल दिया
Share.
